Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • ‘मेरे गुरू ने 1000 वर्जिन लड़कियों से संबंध बनाने की कसम खाई थी’, महिला ने बताई योगा सेंटर की घिनौनी सच्चाई

‘मेरे गुरू ने 1000 वर्जिन लड़कियों से संबंध बनाने की कसम खाई थी’, महिला ने बताई योगा सेंटर की घिनौनी सच्चाई

रोमानिया में महिला ने खुलासा किया कि उसके गुरू ने एक हजार वर्जिन लड़कियों के साथ संबंध बनाने की कसम खाई थी। गेग्रोरियन बिवोलारू नाम के योगा गुरु के साथ संबंध बनाने के महिला को मजबूर किया गया।

Romania Sex Scandal
inkhbar News
  • Last Updated: January 28, 2025 10:29:46 IST

नई दिल्ली। योग की लोकप्रियता बढ़ती देख लोगों ने अपराध के लिए योग को सहारा बना लिया है। एक महिला ने योगा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है। असलियत जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यह मामला रोमानिया का है। रिपोट के अनुसार गेग्रोरियन बिवोलारू नाम के योगा गुरु के साथ संबंध बनाने के महिला को मजबूर किया गया। महिला ने खुलासा किया कि उसके गुरू ने एक हजार वर्जिन लड़कियों के साथ संबंध बनाने की कसम खाई थी।

गुरु के काले राज का खुलासा किया

30 वर्षीय महिला ने बताया, मैं पेरिस में अपने दो बेडरूम वाले अपार्टमेंट में उस योग गुरु के साथ शारीरिक संबंध में शामिल थी। वह 57 साल का था। हमें अपनी आंखें बंद करनी पड़ी और कहना पड़ा कि हे भगवान, मैं खुद को आपके हवाले कर देती हूं।” रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला ने दावा किया कि उसका ब्रेनवॉश किया गया और उसे यह विश्वास दिलाया गया कि ग्रेगोरियन बिवोलारू नाम का योग गुरु भगवान है। वह धरती को चला रहा है और उसके साथ संबंध बनाकर वह आध्यात्मिकता का अधिक ज्ञान प्राप्त करेगी।”

गिरफ्तार योग गुरू

महिला अंग्रेजी शिक्षिका थी और वह नौकरी की तलाश में थी। वह नौकरी को लेकर चिंतित थी। 2017 में उसे लंदन में तारा योग केंद्र के बारे में पता चला। इसलिए महिला आध्यात्मिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग केंद्र से जुड़ गई। योगा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ तो नवंबर 2023 में बिवालारू को फ्रांसीसी पुलिस ने मानव तस्करी, अपहरण और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढेंः- लखनऊ में 3 साल की बच्ची का रेप कर भाग रहा था युवक, योगी की पुलिस ने घेर लिया मजार, चलाई दनादन गोलियां

बागपत में निर्वाण पर्व पर बड़ा हादसा, मानस्तम्भ परिसर में बना मचान ढहने ले 5 की मौत, 75 श्रद्धालु घायल

Tags

Romania