Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • अपने ही लोगों की दुश्मन बनी म्यांमार सेना, किए हवाई हमले, 40 की मौत, कई घायल

अपने ही लोगों की दुश्मन बनी म्यांमार सेना, किए हवाई हमले, 40 की मौत, कई घायल

पश्चिमी म्यांमार के एक गांव पर हुए हवाई हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं। गांव पर हमला म्यांमार की सेना ने ही किया है।

Myanmar Bomb blast
inkhbar News
  • Last Updated: January 9, 2025 20:38:09 IST

नई दिल्ली: म्यांमार के पश्चिमी रखाइन प्रांत में एक हथियारबंद अल्पसंख्यक जातीय समूह के नियंत्रण वाले गांव पर सेना के हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य घायल हो गए। इस हमले के दौरान हवाई हमले की वजह से आग लग गई, जिससे सैकड़ों घर जलकर राख हो गए। यह घटना बुधवार को रामरी द्वीप के क्यौक नी माव गांव में हुई, जो अराकान सेना नामक एक जातीय समूह के नियंत्रण में था। इस घटना की जानकारी जातीय समूह और एक स्थानीय मानवाधिकार संगठन के अधिकारियों ने दी।

हालांकि, म्यांमार की सेना ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है और इलाके में इंटरनेट और मोबाइल सेवा का संपर्क पूरी तरह से बंद कर दी है, जिससे घटना के बारे में स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना मुश्किल हो गया है।

हिंसा का सिलसिला फरवरी 2021 से शुरू हुआ

म्यांमार में हिंसा का सिलसिला फरवरी 2021 में तब शुरू हुआ, जब सेना ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार, जिसमें नेता आंग सान सू की शामिल थीं को सत्ता से हटा दिया। इसके बाद सेना ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए हिंसा का सहारा लिया, जिससे हजारों लोग मारे गए और देश में संकट गहरा गया। इस हिंसा के बाद, म्यांमार के कई नागरिकों और विपक्षी समूहों ने सत्ता के खिलाफ हथियार उठाए और इस समय देश के कई हिस्सों में उग्र संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष के कारण म्यांमार की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह चिंता का विषय बन चुका है।

Read Also: हिजाब नहीं पहना तो होंगे रेप, भगोड़ा जाकिर नाइक ने उगला जहर, पाकिस्तानी महिलाओं ने किया गेट आउट