Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Nepal Earthquake: दोबारा आ सकता है भूकंप, वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

Nepal Earthquake: दोबारा आ सकता है भूकंप, वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

नई दिल्ली: शुक्रवार 3 नवंबर की रात नेपाल में आए भूकंप में 132 लोगों कि जान चली गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौत के ये आंकड़े अभी और बढ़ सकते हैं। इस बीच एक भूकंप वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि जल्द ही भूकंप फिर से […]

Nepal Earthquake: दोबारा आ सकता है भूकंप, वैज्ञानिक ने दी चेतावनी
inkhbar News
  • Last Updated: November 4, 2023 16:29:10 IST

नई दिल्ली: शुक्रवार 3 नवंबर की रात नेपाल में आए भूकंप में 132 लोगों कि जान चली गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौत के ये आंकड़े अभी और बढ़ सकते हैं। इस बीच एक भूकंप वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि जल्द ही भूकंप फिर से दस्तक दे सकता है।

भारत में दिखा असर

नेपाल में सिर्फ एक महीने में आया यह तीसरा भूकंप था। इसका असर कल रात 11,30 के करीब दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के अलावा अन्य कई पड़ोसी राज्यों में देखने को मिला।

बता दें कि इससे पहले भी 3 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

दोबारा आ सकता है भूकंप

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के पूर्व भूकंपविज्ञानी अजय पॉल ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि भूकंप दोबारा से जल्द ही दस्तक देने वाला है। अजय पॉल ने बताया कि शुक्रवार को भूकंप का केंद्र नेपाल के डोटी जिले में था। जानकारी हो कि यह क्षेत्र 3 अक्टूबर को भी नेपाल में आए भूकंपों से प्रभावित हुआ था। वैज्ञानिक ने यह भी कहा कि नेपाल में केंद्रीय बेल्ट को सक्रिय रूप से ऊर्जा जारी करने वाले क्षेत्र के तौर पर चिन्हित किया गया है।

इस कारण आ सकता है भूकंप

कई वैज्ञानिक हिमालय के क्षेत्र में भूकंप आने की संभावना पहले भी जता चुके हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि कभी भी इस क्षेत्र में एक बड़ा भूकंप आ सकता है। इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि भारतीय टेक्टोनिक प्लेट के उत्तर की ओर बढ़ने पर यूरेशियन प्लेट के साथ हो रहे संघर्ष की वजह से ऐसा होगा।

यह भी पढ़ें: Delhi Fire News: दिल्ली के बवाना की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर 20 दमकल गाड़ियां मौजूद

बता दें कि एक्सपर्ट का यह भी अनुमान है कि आने वाले भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर आठ से अधिक होगी। हालांकि, अभी इसके सटीक समय का अनुमान नहीं लगा है।