Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • अब भारत मुस्लिमों के कब्जे में आया तो हिंदुओं की नस्ल मिटा देंगे, पाकिस्तान देख रहा गजवा-ए-हिंद का सपना

अब भारत मुस्लिमों के कब्जे में आया तो हिंदुओं की नस्ल मिटा देंगे, पाकिस्तान देख रहा गजवा-ए-हिंद का सपना

नई दिल्ली। भारत विरोधी पाकिस्तानी टीवी एंकर जैद हामिद ने एक बार फिर से आग उगला है। उसने गजवा-ए-हिंद को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बहुत ही खौफनाक जंग होगी। वीडियो कब की है ये पता नहीं चला है लेकिन उसने भारत को […]

जैद हामिद
inkhbar News
  • Last Updated: August 22, 2024 11:16:57 IST

नई दिल्ली। भारत विरोधी पाकिस्तानी टीवी एंकर जैद हामिद ने एक बार फिर से आग उगला है। उसने गजवा-ए-हिंद को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बहुत ही खौफनाक जंग होगी। वीडियो कब की है ये पता नहीं चला है लेकिन उसने भारत को लेकर पाकिस्तानियों के सपने को दुनिया के सामने जाहिर कर दिया है।

एक बार मुसलमानों का हो जाए कब्ज़ा

जैद हामिद वीडियो में कह रहा है कि बहुत खौफनाक जंग होगी जो कई साल चलेगी। यह वह जंग है जिसमें एक मर्तबा, सिर्फ एक आखिरी मर्तबा भारत मुसलमानों के कब्जे में आएगा तो फिर हमारे पास ही रहेगा हमेशा। बुतपरस्त( मूर्ति की पूजा करने वाले) लोगों की आखिरी नस्ल सिर्फ हिंदुस्तान में रह गई है। इन्होंने भारत में हजारों बुत बना रखा है। एक दफा और इन सारी बुतों को तोड़ा जायेगा। सारे मंदिर वैसे ही टूटेंगे जैसे महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को तोड़ा था। इन बुतपरस्तों का मुकम्मल खात्मा होगा।

कौन है जैद हामिद

भारतीयों में वीडियो देखकर गुस्सा प्रकट किया है। कई लोगों ने इसे शेयर करके पाकिस्तान की मंशा जाहिर की है। बता दें कि जैद हामिद आईएसआई का करीबी माना जाता है। वह इस्लामिक हुकूमत का समर्थक है। हिन्दुओं के खिलाफ भड़काऊ बयान देता है। यह हर रोज सोशल मीडिया पर हिंदुओं को कमजोर बताकर अपना प्रॉपगेंडा फैलाता है।

 

आह कितनी सुंदर अयोध्या… बोलने पर मुस्लिम महिला को मिला तीन तलाक़, अब हलाला का दबाव