Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • महिला वर्ग के खेलों में अब ट्रांसजेंडर्स की नो एंट्री, ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर साइन कर लिया बड़ा एक्शन

महिला वर्ग के खेलों में अब ट्रांसजेंडर्स की नो एंट्री, ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर साइन कर लिया बड़ा एक्शन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक ऐसे कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला वर्ग के खेलों में अब भाग नहीं ले सकेंगी। यह आदेश उन ट्रांसजेडर खिलाड़ियों पर लागू होगा, जो जन्म के समय पुरुष थे और बाद में लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गए।

transgenders
inkhbar News
  • Last Updated: February 6, 2025 11:17:03 IST

नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक ऐसे कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला वर्ग के खेलों में अब भाग नहीं ले सकेंगी। यह आदेश उन ट्रांसजेडर खिलाड़ियों पर लागू होगा, जो जन्म के समय पुरुष थे और बाद में लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गए। बता दें कि यह आदेश एक लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के बीच आया है, जिसमें कई राज्यों ने पहले ही इसी तरह के प्रतिबंध लागू किए हुए हैं।

ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर लगा प्रतिबंध

जानकारी के अनुसार ट्रंप ने 5 फरवरी को आदेश जारी किया, जिसमें ट्रांसजेंडर लड़कियों और महिलाओं को महिला खेल टीमों में शामिल होने से रोकने की बात कही गई है। इसके तहत अब ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इस आदेश के तहत संघीय एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने का अधिकार दिया गया है कि वे सेक्स को जन्म के समय निर्धारित लिंग के रूप में परिभाषित करें। ट्रंप ने इसे महिला खेलों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।

पुरुषों को दूर रखना

बता दें कि पुरुषों को महिलाओं के खेलों से दूर रखना’ शीर्षक वाले इस आदेश के तहत संघीय निधि प्राप्त करने वाली संस्थाएं ट्रंप प्रशासन के नियमों के अनुसार काम करें इसके लिए न्याय और शिक्षा विभागों सहित संघीय एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने की पूरी छूट दी गई है। जिसमें ‘लिंग’ का मतलब जन्म के समय किसी व्यक्ति को दिया गया लिंग है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह आदेश ‘शीर्षक IX’ के वादे को बनाए रखेगा और ऐसे स्कूलों और एथलेटिक संघों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की आवश्यकता होगी, जो महिलाओं को एकल-लिंग वाले खेलों और लॉकर रूम से वंचित करते हैं।

निष्पक्षता बनाए रखने का दिया हवाला

इन कानून का समर्थन करने वालों का कहना है कि महिला खेलों में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह फैसला काफी जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रांसजेंडर एथलीट्स को जैविक लाभ हो सकता है। वहीं इस कानून का कहना है कि यह भेदभावपूर्ण है और सभी ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को स्वाभाविक रूप से कोई शारीरिक लाभ नहीं होता। बता दें कि ट्रंप प्रशासन के अनुसार इस कानून के तहत ट्रांसजेंडर लड़कियों को महिला खेलों से बाहर रखने की अनुमति दी जाएगी। इस आदेश के अनुसार सभी स्कूलों को इसका पालन तुरंत करने के लिए कहा गया है और जो स्कूल इस नियम का उल्लंघन करेंगे, उनकी संघीय फंडिंग रोक दी जाएगी।

Also Read…

जंगल में शिकार करने गए थे 8 दोस्त, फिर हुआ कुछ ऐसा खून से लाल हो गई जमीन, शिकारियों ने झाड़ियों में….

Tags