Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • अब हमें युद्ध कर ही लेना चाहिए! बांग्लादेश की बंगाल-बिहार कब्जाने वाली धमकी पर सर्वे में बोले लोग

अब हमें युद्ध कर ही लेना चाहिए! बांग्लादेश की बंगाल-बिहार कब्जाने वाली धमकी पर सर्वे में बोले लोग

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता रूहुल कबीर रिजवी ने कहा है कि अगर भारत ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो हम पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा कर लेंगे।

PM Modi-Mohammed Yunus
inkhbar News
  • Last Updated: December 9, 2024 22:22:05 IST

नई दिल्ली। भारत से बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेश के एक नेता ने विवादित बयान दिया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता रूहुल कबीर रिजवी ने कहा है कि अगर भारत ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो हम पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा कर लेंगे। बांग्लादेशी नेता के बयान पर भारत में गुस्से का माहौल है।

इस बीच iTV नेटवर्क ने इसे लेकर एक सर्वे किया है। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…

बांग्लादेश के BNP लीडर की बंगाल, बिहार, ओडिशा कब्जाने की धमकी को आप क्या मानते हैं?

गीदड़भभकी- 40%
पाकिस्तान की शह पर बयान- 10%
युद्ध के लिए उकसा रहा- 48%
कह नहीं सकते- 2%

ममता बनर्जी ने दिया ये जवाब

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नेता के बयान का जवाब दिया है। सीएम ममता ने कहा है कि आपको क्या लगता है, आप लोग हमारी जमीन कब्जा लेंगे तो हम लॉलीपॉप खाते रह जाएंगे?

विधानसभा में बोलीं CM ममता

टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो बांग्लादेश में दिए जा रहे बयानों से बिल्कुल भी परेशान न हों। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल हमेशा केंद्र सरकार के फैसले के साथ रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग अपने मन की शांति बनाए रखें और स्वस्थ रहें।

सर्वे के अन्य सवाल और उनके जवाब…

बांग्लादेश की पाकिस्तान के साथ बढ़ती नजदीकियों से भारत पर क्या असर पड़ेगा?

बॉर्डर पर तनाव-40%
हिंदू और असुरक्षित होंगे- 35%
नॉर्थ ईस्ट के राज्यों पर असर- 17%
कह नहीं सकते- 8%

शेख हसीना ने यूनुस सरकार के खिलाफ बांग्लादेश की जनता से एकजुट होने अपील की, इसका क्या असर होगा?

हिंदुओं के खिलाफ हिंसा रुकेगी- 28%
पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होंगे- 17%
जनता जागरूक होगी- 46%
कह नहीं सकते- 9%

यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश जाते ही दहाड़े मोदी के दूत, यूनुस को सुनाया दो टूक- जिहादियों के सामने भारत झुकेगा नहीं