Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • एक इशारे ने बढ़ाई मस्क की मुश्किलें, अमेरिका से इटली तक लटकाए गए ट्रंप के चहेते के पुतले

एक इशारे ने बढ़ाई मस्क की मुश्किलें, अमेरिका से इटली तक लटकाए गए ट्रंप के चहेते के पुतले

एलन मस्क पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में नाजी सलामी देने का आरोप लगा है। इसके चलते इटली में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

Elon Musk
inkhbar News
  • Last Updated: January 23, 2025 08:16:21 IST

नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद उनके करीबी अरबपति टेक दिग्गज एलन मस्क की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में भाषण के दौरान मस्क के हाथ के इशारे की हर जगह आलोचना हो रही है। आरोप हैं कि उन्होंने नाजी सलामी दी। हालांकि, मस्क ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। मस्क द्वारा नाजी सलामी दिए जाने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।

इटली में जलाए गए पुतले

इटली के विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को मिलान के पियाजेल लोरेटो में मस्क के पुतले को उल्टा लटका दिया। यह वही जगह है, जहां 1945 में फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के शव के साथ बर्बरता की गई थी और उनकी लाश को अन्य लोगों के साथ उल्टा लटका दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र समूह कैम्बियरे रोट्टा (चेंज द कोर्स) ने इस प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने लटकते हुए पुतले की तस्वीरें शेयर की जो कचरे के बोरे से बनाया गया है और उस पर मस्क के चेहरे का प्रिंटआउट चिपका हुआ है। समूह ने मस्क और कुख्यात फासीवादी नेता के बीच समानताएं बताते हुए लिखा, “पियाज़ेल लोरेटो में हमेशा जगह होती है, एलन…”।

नाजी सलामी क्या है

नाजी सलामी को ‘हील हिटलर सलामी’ के रूप में भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल नाजी जर्मनी में आधिकारिक अभिवादन के रूप में किया जाता था। इसमें दाहिने हाथ को कंधे से हवा में उठते हैं, जिसमें हथेली नीचे की ओर होती है, आमतौर पर 45 डिग्री के कोण पर। यह इशारा प्राचीन रोम में सलामी देने के तरीके की तरह है।

Also Read- पुष्पक एक्सप्रेस में बड़ा हादसा, आग लगने की अफवाह के बीच 11लोगों की मौत