Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Pakistan: इमरान खान के करीबी का आरोप- ‘जेल में हुआ यौन शोषण, इलेक्ट्रिक शॉक दिए गए’

Pakistan: इमरान खान के करीबी का आरोप- ‘जेल में हुआ यौन शोषण, इलेक्ट्रिक शॉक दिए गए’

Pakistan: नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी शाहबाज गिल ने आरोप लगाया है कि उनका इस्लामाबाद जेल में यौन शोषण हुआ है और इलेक्ट्रिक शॉक भी दिए गए है। पत्रकार मतिउल्लाह से उन्होंने ये बात कही है। شھباز گل نے خود پر جنسی تشدد ہونے سے متعلق اپنے بیان کی وضاحت […]

Shahbaz Gill
inkhbar News
  • Last Updated: August 25, 2022 08:26:53 IST

Pakistan:

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी शाहबाज गिल ने आरोप लगाया है कि उनका इस्लामाबाद जेल में यौन शोषण हुआ है और इलेक्ट्रिक शॉक भी दिए गए है। पत्रकार मतिउल्लाह से उन्होंने ये बात कही है।

राजद्रोह का लगा है आरोप

बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता शाहबाज गिल पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया है। उनके ऊपर पाकिस्तान के एक निजी टीवी चैनल पर सेना के खिलाफ, सरकारी संस्थाओं के लोगों को भड़काने के आरोप है।

गिल को यातना दी जा रही है

इस पूरे मामले को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि सभी फोटो और वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि गिल को जेल में यातना दी जा रही है।

याद रखिए जनता जवाब देगी

इमरान खान ने आगे लिखा कि इस्लामाबाद जेल में शाहबाज गिल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका यौन शोषण भी हुआ है। याद रखिए जनता हर चीज का जवाब देगी। हम गिल को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं।

देश ‘बनाना रिपब्लिक’ बन रहा है

गौरतलब है कि इससे पहले इमरान खान ने शाहबाज गिल की गिरफ्तारी पर कहा था कि पीटीआई के नेताओं को साजिश के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है। देश अब एक बनाना रिपब्लिक बनता जा रहा है। सभ्य दुनिया के लोग जब हमारे बर्बरता के स्तर को देखेंगे तो चौंक जाएंगे।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना