Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • अपनी असलीयत और भारत की तारीफ सुनकर आग बबूला हो उठा पाकिस्तान, फैशन डिजाइनर दीपक पेरवानी को कर रहा ट्रोल

अपनी असलीयत और भारत की तारीफ सुनकर आग बबूला हो उठा पाकिस्तान, फैशन डिजाइनर दीपक पेरवानी को कर रहा ट्रोल

फैशन डिजाइनर दीपक पेरवानी ने भारत की तारीफ की थी और पाकिस्तान के बुरे हाल के बारे में बताया था। जिसके बाद पाकिस्तानियों ने दीपक पेरवानी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Deepak Perwani
inkhbar News
  • Last Updated: January 23, 2025 11:06:42 IST

नई दिल्ली। पाकिस्तान को अपनी असलीयत जानकर मिर्ची लग जाती है। हाल ही में फैशन डिजाइनर दीपक पेरवानी ने भारत की तारीफ की थी और पाकिस्तान के बुरे हाल के बारे में बताया था। फिर क्या था, पाकिस्तानियों ने दीपक पेरवानी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। अब पाकिस्तानी लोग उन्हें नसीहत दे रहे हैं कि वो भारत चले जाए। आपको बताते हैं आखिर उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बारे में क्या कहा।

भारत में बहुत रंग हैं- दीपक

दिपक पेरवानी ने इंटरव्यू में कहा पाकिस्तान की तुलना में भारत में जिंदगी बेहतर है। वहां खुशी है, औरतें सड़कों पर चलती हैं, साइकिल चलाती हैं, बाइक चलाती हैं। रिक्शा और कैब वालों के पास यूपीआई है।

दीपक पेरवानी ने भारत की तारीफ में कहा कि भारत में बड़ी खुली फिजा वाली जिंदगी थी और रंग देखकर काफी मजा आया। रंग ही रंग थे। जयपुर में बहुत रंग थे। जोधपुर में बहुत रंग थे।
वहां फैशन बहुत मशहूर है। उन्होंने कहा कि एक डिजाइनर के तौर पर आप कल्चर और आर्ट देखना पसंद करते हैं। आप कलर देखना चाहते हैं और वहां पर वो सब था। पेरवानी ने कहा कि भारत में ये सब देखकर निराशा होती है कि पाकिस्तान में ये सब क्यों नहीं है।

पाकिस्तान में कुछ नहीं मिलता

दिपक पेरवानी ने कहा कि ये सब देखकर आपके मन में सवाल आता है कि हम क्या कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि कराची में क्या है? आप अपना पानी खुद मंगवाते हैं। गार्ड आपका अपना है, गाड़ी आपकी अपनी है। बिजली के लिए आपका अपना जनरेटर है। आपको क्या मिल रहा है? आप यहां से जा भी नहीं सकते।

Also Read- अमेरिका में त्राहिमाम! लॉस ऐंजिलस में नई जगह भड़की आग, 31000 लोगों को घर खाली करने का आदेश

दिल्ली-यूपी में आज होगी बारिश, बदलेगा मौसम का मिज़ाज, गिरेगा इन राज्यों का तापमान