Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • BSF के सिपाही को पाकिस्तान ने किया रिहा, धुधं की वजह से भटका था रास्ता

BSF के सिपाही को पाकिस्तान ने किया रिहा, धुधं की वजह से भटका था रास्ता

नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारत का एक जवान ग़लती से पहुच गया था। मामला यह है कि वो कोहरे की वजह से रास्ता भट कर पाकिस्तान चला गया था। सीमा पार करने के बाद पाकिस्तान की सीमा सुरक्षा युनिट जिसे की पाक रेंजर्स कहा जाता है उसके जवानों ने भारतीय जवानों के हिरासत में ले […]

BSF Jawan Pak Rangers
inkhbar News
  • Last Updated: December 1, 2022 18:05:45 IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारत का एक जवान ग़लती से पहुच गया था। मामला यह है कि वो कोहरे की वजह से रास्ता भट कर पाकिस्तान चला गया था। सीमा पार करने के बाद पाकिस्तान की सीमा सुरक्षा युनिट जिसे की पाक रेंजर्स कहा जाता है उसके जवानों ने भारतीय जवानों के हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत की बार्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स ने इस पूरे मसले पर पाकिस्तानी फ़ौज से बात करके मसले की जानकारी दी और सभी ज़रुरी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया, ताकि भारत के जवान को बाहिफ़ाज़त वापस हिंदुस्तान की ज़मीन पर लाया जा सके।

क्या कुछ रहा पूरा मामला?

भारतीय सिपाही के ग़ायब होने की जानकारी मिलने के बाद BSF तुरंत हरकत में आ गई और 8 फ़ौजियों के एक दल को इस मामले की तफ़्तीश के लिए ज़िम्मेदारी सौंपी, बाद में पता चला कि कोहरा बहुत ज़्यादा होने के कारण हमारा जवान रास्ता भूल गया और अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके पाकिस्तान में दाख़िल हो गया।

कैसे दोनों देशों की सेनाएं करती हैं ऐसे मसले पर बातचीत?

ऐसे किसी मसले में जब कोई सिपाही देश की सीमा गलती से पार करके दूरे देश मे चला जाता है तो उस सूरत में सेनाओं की टुक़डियों के बीच फ़्लैग मीटिंग किया जाता है, जिसमें दोनों देशों के कुछ अधिकारियों को एक तय जगह पर बैठकर ऐसे किसी मसले पर बात करनी होती है और सैनिकों के रिहाई के फ़ैसले लिए जाते हैं। इस फ़्लैग मीटिंग के दौरान भारतीय जवान की रिहाई पर पाकिस्तानी अधिकारियों की सहमति बन गई और जवान को वापस भारत को सौंप दिया गया।

सीमा रेखा के पास काम करने की वजह से कई बार दोनों देशों के सिपाही ग़लती से एक दूसरे की सीमा रेखा के अंदर चले जाते हैं। कई बार ऐसा भी देखने में आया है कि पाकिस्तान भारतीय सिपाहियों को रिहा करने में आनाकानी करता है लेकिन इसबार सही समय पर सारी बातों को बैठकर समझा गया और पाकिस्तान के अधिकारियों को भारतीय सिपाही की रिहाई के लिए राज़ी करवा लिया गया।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव