Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Pakistan Flood:बाढ़ से बेहाल पाकिस्तान, 1600 से ज्यादा मौत, आर्थिक संकट और भुखमरी के हालात

Pakistan Flood:बाढ़ से बेहाल पाकिस्तान, 1600 से ज्यादा मौत, आर्थिक संकट और भुखमरी के हालात

इस्लामाबाद: पड़ोसी देश पाकिस्तान इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रहा है। और देश में प्राकृतिक आपदा वहां के हालात को और भी बदतर बना रही है। विनाशकारी बाढ़ से अब तक करीब 1600 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। बदतर हो रहे हालात बाढ़ के कारण जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पीने […]

Pakistan's flood view
inkhbar News
  • Last Updated: September 25, 2022 11:35:04 IST

इस्लामाबाद: पड़ोसी देश पाकिस्तान इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रहा है। और देश में प्राकृतिक आपदा वहां के हालात को और भी बदतर बना रही है। विनाशकारी बाढ़ से अब तक करीब 1600 से ज्यादा मौतें हो चुकी है।

बदतर हो रहे हालात

बाढ़ के कारण जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पीने का पानी का आपूर्ति बाधित है। राहत कार्य भी ठप पड़े हुए है। एक रिपोर्ट के अनुार बाढ़ से अब तक तीन करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 64 लाख लोगों को राहत सामग्री की जरूरत है। भीषण बाढ़ में फंसे होने के कारण महिलाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पीड़ितों में 16 लाख से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। जिनमें लगभग 1 लाख 30 हजार गर्भवती महिलाओं को तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत है।

बाढ़ जनित बीमारियों का खतरा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बाढ़ के कारण पाकिस्तान में जलजनित बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है। WHO प्रमुख टेड्रोस अधनोम गेब्रेयेसस ने कहा कि पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ित इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। जिससे शुद्ध पेयजल कमी उत्पन्न हुई है। जिससे हैजा और जलजनित बीमारियां फैलने की आशंका है।

पाकिस्तान के बिगड़ते हालात

पाकिस्तान में बाढ़ से अब तक 3.3 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इन लोगों को तत्काल सहायता की जरूरत है। बाढ़ से देशभर में भारी संख्या में घर बह गए, खेत तबाह हो गए और पेट्रोल पंप ठप हो गए। बता दें कि बाढ़ ने सिंध प्रांत में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। आसार है कि आपदा के कारण देश को 40 अरब डॉलर से ज्यादा का आर्थिक नुकसान होने का डर है।

मदद की आस

पाकिस्तान में चहुं ओर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। भुखमरी और महंगाई की मार झेल रहा पाकिस्तान विदेशों से मानवीय आधआर पर मदद की आस लगा रहे है। एससीओ समिट के दौरान प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भी भावुक होकर साथी देशों से मदद की मांग कर रहे थे। इस प्राकृतिक आपदा को पाकिस्तान का आज तक के सबसे खराब हालातों में से एक बताया था।

Pakistan’s flood: एंजेलिना जोली को मदद करते देख पाकिस्तानी अभिनेत्री का छलका दर्द

National Cinema Day: 75 रूपये के कम कीमत पर मिलेगी टिकट, जानें कब तक रहेगा ऑफर