Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • पाकिस्तान के मंत्री बोले- हमारी सारी मिसाइलें भारत की ओर, 130 परमाणु बम भी तैयार…

पाकिस्तान के मंत्री बोले- हमारी सारी मिसाइलें भारत की ओर, 130 परमाणु बम भी तैयार…

पाकिस्तान के रेल मंत्री ने कहा कि हमारे मुल्क के पास गौरी, शाहीन और गजनवी जैसे मिसाइल सिस्टम के साथ 130 परमाणु हथियार पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली परमाणु हथियार है। अब्बासी ने इशारों- इशारों में कहा कि... पूरी खबर नीचे पढ़ें-

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 27, 2025 14:18:19 IST

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इस बीच पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा है कि पाकिस्तान के 130 परमाणु हथियार भारत को जवाब देने के लिए तैयार हैं।

पाक रेल मंत्री ने क्या कहा

पाकिस्तान के रेल मंत्री ने कहा कि हमारे मुल्क के पास गौरी, शाहीन और गजनवी जैसे मिसाइल सिस्टम के साथ 130 परमाणु हथियार पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली परमाणु हथियार है। अब्बासी ने इशारों- इशारों में कहा कि यदि पाकिस्तान पर हमला होता है तो फिर ये परमाणु हथियार भारत के खिलाफ इस्तेमाल होंगे।

पाकिस्तान पूरी तरह तैयार

अब्बासी ने आगे कहा कि पाकिस्तान के पास सैन्य ताकत की कोई भी कमी नहीं है। पाकिस्तान भारत की ओर से मिलने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रेल मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान युद्ध को बढ़ावा नहीं देना चाहता है, लेकिन अगर देश पर खतरा आएगा तो फिर जवाबी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत को हमारी सैन्य क्षमताओं को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

बता दें कि पाकिस्तानी रेल मंत्री अब्बासी के इस बयान पर भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। मालूम हो कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। इस्लामिक आतंकियों ने पहलगाम घूमने आए पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा और फिर उनकी हत्या की।

यह भी पढ़ें-

अब दिल्ली पहुंचकर नाश्ता करेंगे! इस पाकिस्तानी नेता की भारत को सीधी धमकी