Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Paris: ‘अल्ला हू अकबर’ बोल महिला दे रही थी खुद को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मारी गोली

Paris: ‘अल्ला हू अकबर’ बोल महिला दे रही थी खुद को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मारी गोली

नई दिल्ली: पेरिस से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को पेरिस की पुलिस ने गोली मार दी है। दरअसल ये महिला खुद को बम से उड़ाने की धमकी दे रही थी। बचाव में पुलिस ने महिला को गोली मार दी। बता दें कि पुलिस की गोली लगने से महिला घायल […]

Paris: ‘अल्ला हू अकबर’ बोल महिला दे रही थी खुद को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मारी गोली
inkhbar News
  • Last Updated: October 31, 2023 19:14:31 IST

नई दिल्ली: पेरिस से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को पेरिस की पुलिस ने गोली मार दी है। दरअसल ये महिला खुद को बम से उड़ाने की धमकी दे रही थी। बचाव में पुलिस ने महिला को गोली मार दी। बता दें कि पुलिस की गोली लगने से महिला घायल हो गई है। घटना राजधानी के दक्षिणी तट पर बिब्लियोथेक फ्रेंकोइस मिटर्रैंड स्टेशन की है।

‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगा रही थी महिला

न्‍यूज एजेंसी एएफपी की खबर के मुताबिक ये महिला बुर्खा पहने हुए थी और जोर-जोर से ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगा रही थी। पुलिस ने अपने बचाव में महिला पर गोली चला दी। पुलिस का कहना है कि महिला की ऐसी धमकियों की वजह से उन्हें अपनी सुरक्षा की भी चिंता हो रही थी, इसलिए उन्हें उस महिला को गोली मारनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, पेरिस के एक उपनगरीय ट्रेन में महिला सबको बम से उड़ाने की धमकी दे रही थी। महिला ‘अल्ला हू अकबर’ और ‘तुम सब मरने वाले हो’ चिल्ला रही थी। न्‍यूज एजेंसी एएफपी की खबर के अनुसार, पुलिस ने जब महिला से बात करने की कोशिश की तो उसने पुलिस के ऑर्डर मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे पेट में गोली मार दी।

यह भी पढ़ें: खुद को खत्म कर रही है आम आदमी पार्टी… केजरीवाल को ED के समन के बीच बोली बीजेपी

महिला की हालत गंभीर

खबरों के अनुसार, गोली लगने के तुरंत बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। अभी महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को दो एंगल्स से जांचा जाएगा। पहली जांच तो महिला के ऊपर की जाएगी कि उसने ऐसा बर्तान क्यों किया। दूसरी जांच महिला को गोली मारने वाली पुलिस पर होगी और पता लगाया जाएगा कि क्या सच में इस घटना में पलिस को महिला को गोली मारने की जरुरत थी।