Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Alien Mummy Peru: पेरू की तीन उंगलियों वाली रहस्यमयी ममी, क्या एलियन हैं या कुछ और?

Alien Mummy Peru: पेरू की तीन उंगलियों वाली रहस्यमयी ममी, क्या एलियन हैं या कुछ और?

पेरू के नाजका क्षेत्र में हाल ही में मिले तीन उंगलियों वाली ममीज ने वैज्ञानिकों और आम जनता के बीच सनसनी फैला दी है। खेतों में काम कर रहे

Peru mysterious three fingered mummy alien or something else
inkhbar News
  • Last Updated: July 28, 2024 21:44:05 IST

Alien Mummy Peru: पेरू के नाजका क्षेत्र में हाल ही में मिले तीन उंगलियों वाली ममीज ने वैज्ञानिकों और आम जनता के बीच सनसनी फैला दी है। खेतों में काम कर रहे किसानों द्वारा खोजी गई इन ममीज की खोपड़ी लंबी और हाथों में सिर्फ तीन उंगलियां हैं, जिससे ये देखने में बिल्कुल अलौकिक लगती हैं। वैज्ञानिकों के विश्लेषण से यह खुलासा हुआ है कि इनके फिंगरप्रिंट इंसानों से बिल्कुल भी मेल नहीं खाते, जिससे ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या ये सच में एलियन हैं या फिर कुछ और?

क्या ये सचमुच एलियन हैं?

पेरू में पाई गई ममीज की खोपड़ी लंबी और तीन उंगलियां थीं। कोलोराडो के पूर्व अभियोजक जोशुआ मैकडॉवेल ने इन ममीज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इन ममीज के फिंगरप्रिंट किसी भी ज्ञात मानव से मेल नहीं खाते। मैकडॉवेल के अनुसार, मारिया नाम की एक ममी के फिंगरप्रिंट में कोई लूप या चक्र नहीं मिला, जो मानव फिंगरप्रिंट का सामान्य पैटर्न है।

फॉरेंसिक टीम का निष्कर्ष

जनवरी महीने में पेरू के अभियोजन कार्यालय के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने इन ममीज का विश्लेषण किया। फॉरेंसिक पुरातत्वविद फ्लेवियो एस्ट्राडा ने बताया कि ये ममीज एलियन नहीं हैं। वे इसी ग्रह के जानवरों की हड्डियों और सिंथेटिक गोंद से बनाई गई आधुनिक गुड़िया हैं।

वैज्ञानिक और फॉरेंसिक विशेषज्ञ इस बात पर सहमत नहीं हो पाए हैं कि ये ममीज एलियन हैं या नहीं। हालांकि, वर्तमान साक्ष्यों के आधार पर, यह कहना जल्दबाजी होगी कि ये ममीज किसी अन्य ग्रह के प्राणी हैं।

 

ये भी पढ़ें: CUET UG Result 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट UG के नतीजे लाइव, कैसे करें फटाफट चेक