Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • पुतिन ने क्रिसमस पर भी जेलेंस्की को नहीं बख्शा! यूक्रेन पर दागी अंधाधुंध मिसाइलें

पुतिन ने क्रिसमस पर भी जेलेंस्की को नहीं बख्शा! यूक्रेन पर दागी अंधाधुंध मिसाइलें

रूस के हमले के बाद यूक्रेन का खार्कीव शहर धुआं-धुआं नजर आ रहा है। खार्कीव के क्षेत्रीय गर्वनर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि रूसी सेना के हमलों से पूरे शहर में भारी आगजनी हुई है। इसके साथ ही शहर के बुनियादी ढांचे को भी काफी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

Vladimir Putin-Volodymyr Zelensky
inkhbar News
  • Last Updated: December 25, 2024 17:20:30 IST

नई दिल्ली। रूसी सेना ने क्रिसमस के दिन भी यूक्रेन को नहीं बख्शा है। क्रिसमस वाले दिन रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हवाई हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने मिसाइलों और ड्रोन्स से यूक्रेन के कई शहरों पर हमला बोला है। इस हमले में यूक्रेन के उत्तर पूर्वी शहर खार्कीव को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। खार्कीव के मेयर ने बताया कि शहर पर रूसी सेना ने बड़े पैमाने पर मिसाइलें दागीं हैं।

धुआं-धुआं हुआ यूक्रेन

रूस के हमले के बाद यूक्रेन का खार्कीव शहर धुआं-धुआं नजर आ रहा है। खार्कीव के क्षेत्रीय गर्वनर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि रूसी सेना के हमलों से पूरे शहर में भारी आगजनी हुई है। इसके साथ ही शहर के बुनियादी ढांचे को भी काफी गंभीर नुकसान पहुंचा है। फिलहाल इन हमलों में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

लगातार हमले जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खार्कीव में रूसी सेना का हवाई हमला लगातार जारी है। बता दें कि खार्कीव शहर रूस की सीमा से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर है। दोनों देशों के बीच पिछले करीब तीन साल से चल रहे इस युद्ध का सबसे ज्यादा असर खार्कीव शहर पर ही हुआ है। युद्ध की वजह से खार्कीव शहर लगभग तबाह सा हो गया है। शहर की तकरीबन सभी बड़ी इमारतें खंडहरों में तब्दील हो चुकी हैं।

संकट में है यूक्रेन

गौरतलब है कि  रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन इस वक्त बड़े संकट में नजर आ रहा है। पूरे युद्ध के दौरान यूक्रेन के समर्थन में चट्टान की तरह खड़े रहे अमेरिका में अब जो बाइडेन की प्रशासन की विदाई होने वाली है। वहीं नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनावी कैंपेन में कह चुके हैं कि वो यूक्रेन को दी जाने वाली आर्थिक मदद में कटौती करेंगे।

यह भी पढ़ें-

चीन और रूस का सपोर्ट करने वाले देश को भारत ने दिया झटका, पिला कर रख दिया पानी! पढ़ें यहां