Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • ‘पुतिन को दोस्त असद की जान बचाने में दिलचस्पी नहीं’.., सीरिया के तख्तापलट पर ट्रंप ने कह दी बड़ी बात

‘पुतिन को दोस्त असद की जान बचाने में दिलचस्पी नहीं’.., सीरिया के तख्तापलट पर ट्रंप ने कह दी बड़ी बात

सीरिया में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। विद्रोही समूहों ने राजधानी दमिश्क पर कब्ज़ा करने का दावा किया है। अब ट्रंप ने सीरिया के हालात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Donald Trump Putin
inkhbar News
  • Last Updated: December 8, 2024 14:35:32 IST

नई दिल्लीः सीरिया में तख्तापलट हो चुका है। राष्ट्रपति अल असद की सरकार के विरोध में विद्रोही लड़ाकों ने एक-एक करके कई बड़े शहरों पर कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति बशर अल असद देश छोड़कर चले गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया है कि राष्ट्रपति असद एक विशेष विमान से किसी अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के हालात को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द युद्ध विराम होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने चीन से मदद भी मांगी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन पर साधा निशाना

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “असद चला गया है। वह अपने देश से भाग गया है। यहां तक ​​कि उसके संरक्षक व्लादिमीर पुतिन को भी उसकी रक्षा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। रूस को सीरिया में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसका एक कारण यूक्रेन के साथ युद्ध है। इस युद्ध में 600,000 रूसी सैनिक घायल हुए हैं या मारे गए हैं। यह युद्ध कभी शुरू नहीं होना चाहिए था। रूस और ईरान इस समय कमजोर स्थिति में हैं। यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण रूस कमज़ोर हो गया है। वहीं, युद्ध में इजराइल की सफलता के कारण ईरान कमजोर हो गया है।

अब रुकेगा युद्ध

उन्होंने आगे कहा कि अब वह यूक्रेन को समझौते के लिए तैयार करना चाहेंगे। इस युद्ध के कारण उन्होंने अपने 400,000 सैनिक खो दिए हैं। अब तत्काल युद्ध विराम होना चाहिए और बातचीत शुरू होनी चाहिए। बहुत सारी जिंदगियां बेवजह बर्बाद हो रही हैं। बहुत सारे परिवार बर्बाद हो गए हैं और अगर ऐसा ही चलता रहा तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। मैं व्लादिमीर को अच्छी तरह जानता हूं। अब समय आ गया है कि वह कुछ करे। चीन मदद कर सकता है। दुनिया इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ेंः- शंभू बॉर्डर पर हंगामा, किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के…

बीच सड़क पर छात्राओं ने चप्पलों से मनचले आशिक को पीटा, रोजाना आते-जाते करता था…