Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • पुतिन का किम जोंग को खास तोहफा, 24 सफेद घोड़े, यूक्रेन युद्ध से जुड़ा बड़ा राज!

पुतिन का किम जोंग को खास तोहफा, 24 सफेद घोड़े, यूक्रेन युद्ध से जुड़ा बड़ा राज!

हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को 24 शुद्ध नस्ल के घोड़े उपहार में दिए हैं। ये घोड़े

Vladimir Putin Gift Horse Kim Jong
inkhbar News
  • Last Updated: September 1, 2024 19:36:03 IST

रूस: हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को 24 शुद्ध नस्ल के घोड़े उपहार में दिए हैं। ये घोड़े किम की पसंदीदा नस्ल ओरलोव ट्रॉटर के हैं, जिसमें 19 घोड़े और 5 घोड़ियां शामिल हैं। यह उपहार उस समय दिया गया है जब रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने यह तोहफा उत्तर कोरिया से मिले तोप के गोलों के बदले दिया है, जो यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल हुए थे।

किम जोंग-उन और घोड़ों का खास रिश्ता

किम जोंग-उन को घोड़े बेहद पसंद हैं, खासकर सफेद घोड़े। उत्तर कोरिया में घोड़े सत्ता और शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। 2019 में किम की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह बर्फबारी के बीच माउंट पैक्टू पर एक सफेद घोड़े की सवारी कर रहे थे। यह तस्वीर उत्तर कोरियाई लोगों को विश्वास दिलाने के लिए जारी की गई थी कि उनका नेता एक ताकतवर और भाग्यशाली व्यक्ति है।

kim jong un riding horse on mountain pecatu | सफेद घोड़े पर बैठ कर बर्फ का  पहाड़ चढे किम जोंग, सोच में पड़ी दुनिया

पुतिन और किम के बीच बढ़ती दोस्ती

हाल के दिनों में पुतिन और किम के बीच रिश्ते और मजबूत होते नजर आ रहे हैं। पुतिन ने पहले भी किम को 447 बकरियां गिफ्ट में दी थीं, और किम ने भी पुतिन को पुंगसन नस्ल के शिकारी कुत्ते गिफ्ट किए थे। दोनों देशों के बीच “व्यापक साझेदारी समझौते” पर हस्ताक्षर होने के बाद इन संबंधों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

पुतिन की वायरल तस्वीर

रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भी एक तस्वीर काफी चर्चित रही थी, जिसमें वह भूरे रंग के घोड़े पर सवार थे। उन्होंने धूप का चश्मा, सोने की चेन और सेना की पैंट पहनी हुई थी। इस तस्वीर ने पुतिन की ताकतवर छवि को और मजबूत किया था, जैसे कि किम जोंग-उन की सफेद घोड़े पर सवारी ने उनके प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाया था।

K-G-Beefcake: Putin bares his chest in Siberia

यूक्रेन युद्ध और दोनों नेताओं की दोस्ती का गहरा नाता

रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ती दोस्ती और यूक्रेन युद्ध के बीच यह तोहफा और भी खास बन जाता है। पुतिन और किम के बीच ये घोड़े और कुत्तों के आदान-प्रदान के रूप में उपहार, केवल दोस्ती का इज़हार नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक संबंधों का भी संकेत है।

 

ये भी पढ़ें: कल्पना चावला हादसे से सबक लेकर NASA ने बदले नियम, सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर फोकस

ये भी पढ़ें: शेख हसीना के इस्तीफे के बाद हिंदुओं पर कहर, 50 शिक्षकों को मजबूरी में देना पड़ा इस्तीफा