Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Queen Elizabeth: यूनाइटेड किंगडम समेत इन 15 देशों की महारानी थी एलिजाबेथ द्वितीय

Queen Elizabeth: यूनाइटेड किंगडम समेत इन 15 देशों की महारानी थी एलिजाबेथ द्वितीय

Queen Elizabeth: नई दिल्ली। ब्रिटेन के सिंहासन पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में अंतिम सांस ली है। आपको बता दें कि महारानी एलिबेथ सिर्फ यूनाइटेड किंगडम ही नहीं बल्कि 15 और देशों की भी रानी […]

Queen Elizabeth
inkhbar News
  • Last Updated: September 8, 2022 23:34:48 IST

Queen Elizabeth:

नई दिल्ली। ब्रिटेन के सिंहासन पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में अंतिम सांस ली है।

आपको बता दें कि महारानी एलिबेथ सिर्फ यूनाइटेड किंगडम ही नहीं बल्कि 15 और देशों की भी रानी थी।

इन देशों की थी रानी

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय यूनाइटेड किंगडम के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, जमैका, एंटीगुआ और बारबुडा, बहामास, बेलीज, ग्रेनाडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन आइलैंड्स, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट व ग्रेनेडाइंस और तुवालु सहित 15 देशों की रानी थी।

1952 में संभाला सिंहासन

गौरतलब है कि महारानी एलिजाबेथ का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को 17 ब्रूटन सेंट, लंदन में हुआ था। नौसेना अधिकारी फिलिप माउंटबेटन से उनकी शादी हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। जिनका नाम प्रिंस चार्ल्स, प्रिंसेस ऐनी, प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड है। महारानी के पति फिलिप का अप्रैल 2021 में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। एलिजाबेथ साल 1952 में पिता की मृत्यु के बाद सिंहासन पर बैठी थीं।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना