Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • अजरबैजान के प्लेन को यूक्रेन का समझकर रूस ने दागी थी मिसाइल, अब पछता रहे पुतिन!

अजरबैजान के प्लेन को यूक्रेन का समझकर रूस ने दागी थी मिसाइल, अब पछता रहे पुतिन!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना के बाद विमान के मलबे में कई सारे छेद नजर आ रहे हैं। इन छेदों के देखने के बाद आशंका जाहिर की जा रही है कि रूस के एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम ने इस विमान को निशाना बनाया होगा।

Azerbaijan plane accident-Putin
inkhbar News
  • Last Updated: December 26, 2024 20:52:26 IST

नई दिल्ली। क्रिसमस वाले दिन कजाकिस्तान के अक्ताउ के पास दुर्घटना का शिकार हुए अजरबैजान एयरलाइंस के प्लेन पर रूस ने गलती से मिसाइल दागी थी, ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रूस को लगा कि ये प्लेन यूक्रेन है, जिसके बाद विमान भेदी मिसाइल ने प्लेन को निशाना बना लिया। मालूम हो कि इस हादसे में 38 लोगों की जान गई है।

विमान देखे गए छेद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना के बाद विमान के मलबे में कई सारे छेद नजर आ रहे हैं। इन छेदों के देखने के बाद आशंका जाहिर की जा रही है कि रूस के एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम ने इस विमान को निशाना बनाया होगा।

रूस जा रहा था विमान

बता दें कि हादसे का शिकार हुआ अजरबैजान एयरलाइंस का विमान बुधवार-25 दिसंबर को अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के ग्रोज्नी जा रहा था। विमान में 67 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। कजाकिस्तान के अकताऊ शहर के ऊपर विमान में आग लग गई। विमान में सवार ज्यादातर लोग अजरबैजान के थे। इसके साथ ही इसमें रूस, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के लोग भी सवार थे।

29 लोगों की जान बची

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घने कोहरे के कारण विमान को डायवर्ट किया गया था। दुर्घटना से पहले कुछ फुटेज में विमान तेजी से नीचे आता हुआ दिखाई दे रहा था। जैसे ही विमान को उतारने की कोशिश की गई, वह आग के गोले में बदल गया। इस भीषण हादसे में 29 लोग बाल-बाल बच गए। इनमें 11 और 16 साल की दो लड़कियां भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-

पुतिन ने निभाई दोस्ती! असद को शरण देने पर रूस ने कह दी बड़ी बात

रूस ने यूक्रेन पर दागी इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइलें, कांप उठे जेलेंस्की!