Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की बोले- पीठ दिखाने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है रूसी सेना

Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की बोले- पीठ दिखाने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है रूसी सेना

Russia-Ukraine War: नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूसी हमले को 6 महीने से अधिक का वक्त बीत चुका है। पिछले छह महीने से लगातार दोनों देशों की सेना एक-दूसरे का नुकसान कर रही हैं। इसी बीच अब खबर आ रही है कि रूसी सेना ने उत्तर पूर्वी यूक्रेन में कब्जा किए मुख्य गढ़ को छोड़ दिया […]

Zelensky
inkhbar News
  • Last Updated: September 11, 2022 19:15:20 IST

Russia-Ukraine War:

नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूसी हमले को 6 महीने से अधिक का वक्त बीत चुका है। पिछले छह महीने से लगातार दोनों देशों की सेना एक-दूसरे का नुकसान कर रही हैं। इसी बीच अब खबर आ रही है कि रूसी सेना ने उत्तर पूर्वी यूक्रेन में कब्जा किए मुख्य गढ़ को छोड़ दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूसी सेना के इस कदम को पीठ दिखाना बताया है। उन्होंने कहा है कि रूस की सेना इस वक्त पीठ दिखाने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।

पुतिन युद्ध हार रहे हैं

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अपने संबोधन में आगे कहा कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने इस महीने की शुरुआत में रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक उनके कब्जे से लगभग 2,000 वर्ग किलोमीटर (770 वर्ग मील) क्षेत्र को मुक्त करा लिया गया है। ज़ेलेंस्की ने सवाल पूछने के लहजे में कहा कि तो क्या रूसी सेना वाकई यूक्रेन से पीछे हट रही है और व्लादिमीर पुतिन युद्ध हार रहे हैं।

मास्को की सबसे खराब हार

ज़ेलेंस्की ने आगे कहा कि इस साल मार्च में राजधानी कीव से अपने सैनिकों को वापस करने के बाद से खार्किव प्रांत में इज़ियम से रूसी सेना का वापस जाना मास्को की सबसे खराब हार है। ये 6 महीने पुराने इस युद्ध में एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। जिसमें हजारों रूसी सैनिक गोला-बारूद के भंडार और उपकरणों को छोड़कर भाग गए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन के सशस्त्र बल युद्ध में विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं।

दुनिया में सबसे तेज सेना

बता दें कि यूक्रेनी अधिकारियों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उन्होंने इज़ियम पर फिर से कब्जा कर लिया है, लेकिन ज़ेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने शहर के बाहरी इलाके में सैनिकों की एक तस्वीर पोस्ट की है और अंगूर का एक इमोजी ट्वीट किया है। यरमक ने ट्विटर पर लिखा है कि रूसी सेना दुनिया में सबसे तेज सेना का खिताब दावा कर रही है … दौड़ते रहो।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना