Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Russia-Ukraine War: रूसी सेना का यूक्रेन पर बड़ा हमला, 30 की मौत, 50 से ज्यादा बुरी तरह घायल

Russia-Ukraine War: रूसी सेना का यूक्रेन पर बड़ा हमला, 30 की मौत, 50 से ज्यादा बुरी तरह घायल

Russia-Ukraine War: नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 7 महीने से लगातार युद्ध जारी है। इसी बीच रूसी सेना ने यूक्रेन के जापोरिजिया क्षेत्र में कार के एक काफिले को निशाना बनाया है। जिसमें बच्चो समेत 30 लोगों की मौत हो गई है और 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। […]

Russia-Ukraine War
inkhbar News
  • Last Updated: October 1, 2022 09:19:42 IST

Russia-Ukraine War:

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 7 महीने से लगातार युद्ध जारी है। इसी बीच रूसी सेना ने यूक्रेन के जापोरिजिया क्षेत्र में कार के एक काफिले को निशाना बनाया है। जिसमें बच्चो समेत 30 लोगों की मौत हो गई है और 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख इगोर क्लाइमेंको ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि मरने वालों में एक 14 साल का लड़का और 11 साल की लड़की शामिल है।

पुलिस बल को भारी नुकसान

पुलिस प्रमुख ने आगे बताया कि रूसी सेना के हमले में यूक्रेन के पुलिस बल को भारी नुकसान हुआ है। हमले में एक 36 वर्षीय पुलिसकर्मी की मौत भी हो गई है। वहीं 27 अन्य पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

इलाके से निकले रहे थे लोग

बताया जा रहा है कि रूसी सेना ने ये हमला उस वक्त किया है। जब नागरिक वाहनों का काफिला शहर के किनारे पर जमा था, वे सभी जापोरिजिया इलाके से निकलने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान रूसी सेना ने हमला कर दिया।

ये आतंकवादी हमला है- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी सेना के इस हमले को आतंकवादी हमला करार दिया है। जापोरिजिया के क्षेत्रीय गर्वनर ऑलेक्जेंडर स्टारूख ने सोशल मीडिया पर हमले के बाद की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें जले हुए वाहन और शव पड़े हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव