Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Russia Ukraine War: यूक्रेनी सैनिको के लिए काल बनेगा ये रूसी योद्धा, कद 7 फीट और वजन है 149 किलो

Russia Ukraine War: यूक्रेनी सैनिको के लिए काल बनेगा ये रूसी योद्धा, कद 7 फीट और वजन है 149 किलो

Russia Ukraine War: नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के युद्ध में अब पुतिन ने अपने सबसे बड़े योद्धा को उतार दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो बार के वर्ल्ड हैवीवेट बॉक्सिंग चैम्पियन निकोलाई वैल्यूव को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए आमंत्रित किया है। बताया जा रहा […]

Nikolai Valuev
inkhbar News
  • Last Updated: October 2, 2022 12:16:31 IST

Russia Ukraine War:

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के युद्ध में अब पुतिन ने अपने सबसे बड़े योद्धा को उतार दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो बार के वर्ल्ड हैवीवेट बॉक्सिंग चैम्पियन निकोलाई वैल्यूव को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए आमंत्रित किया है। बताया जा रहा है कि निकोलाई ने पुतिन का निमंत्रण स्वीकार भी कर लिया है।

पुतिन के समर्थक है निकोलाई

बता दें कि निकोलाई वैल्यूव को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का समर्थक माना जाता है। उनका कद 7 फीट और वजन 149 किलो से ज्यादा है। राष्ट्रपति पुतिन का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद अब निकोलाई सेना में भर्ती होकर यूक्रेन के खिलाफ जंग में उतरेंगे।

जंग में शामिल हो रहे हैं खिलाड़ी

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 7 महीने से अधिक वक्त से चल रहे युद्ध में दोनों देशों के खिलाड़ी भी अछूते नहीं हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से ही दोनों देशों के खिलाड़ियों ने सभी मंचो पर एक-दूसरे का बहिष्कार किया है। इसके साथ ही खिलाड़ी अपने-अपने देश के लिए युद्ध में समर्थन भी जता चुके हैं।

अगले सप्ताह सेना में होंगे शामिल

निकोलाई वैल्यूव दो बार के के वर्ल्ड हैवीवेट बॉक्सिंग चैम्पियन हैं। उनकी गिनती अब तक के सबसे लंबे और भारी विश्व चैम्पियनों में की जाती है। उनकी लंबाई 7 फीट से ज्यादा और बॉक्सिंग के दिनों में उनका वजन 150 किलो से ज्यादा था। साल 2009 में उन्होंने डेविड हे के खिलाफ अपनी आखिरी फाइट की थी। दो साल पहले वो व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते वो रूसी सेना में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव