Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • North Korea Help Russia: रूसी मीडिया का दावा- यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद के लिए एक लाख सैनिक देगा उत्तर कोरिया

North Korea Help Russia: रूसी मीडिया का दावा- यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद के लिए एक लाख सैनिक देगा उत्तर कोरिया

North Korea Help Russia: नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले पांच महीने से अधिक वक्त से युद्ध हो रहा है। दोनों देशों के हजारों सैनिक इस जंग में अपनी जान गवां चुके हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस युद्ध में रूस के हर रोज 100 सैनिकों की मौत हो रही है। इसी बीच […]

North Korea-Russia
inkhbar News
  • Last Updated: August 6, 2022 14:21:13 IST

North Korea Help Russia:

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले पांच महीने से अधिक वक्त से युद्ध हो रहा है। दोनों देशों के हजारों सैनिक इस जंग में अपनी जान गवां चुके हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस युद्ध में रूस के हर रोज 100 सैनिकों की मौत हो रही है। इसी बीच रूसी मीडिया ने ये दावा करते हुए सबको चौंका दिया है कि उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद के लिए एक लाख सैनिक देगा।

रूसी मीडिया ने किया चौंकाने वाला दावा

अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने रूस के टेलीविजन चैनल ‘रशियन चैनल वन’ का हवाला देते हुए ये दावा किया है कि टॉक शो होस्ट इगोर कोरोटचेंको ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट आ रही कि 1 लाख उत्तर कोरियाई लोग जंग में भाग लेने आ रहे हैं।

रूस के 15-20 हजार लोग मारे गए

बता दें कि उत्तर कोरिया द्वारा युद्ध में रूस की मदद के लिए एक लाख सैनिक भेजने की रिपोर्ट उस समय आ रही जब रूस यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई प्रमुख हिस्सों पर कब्जा करने में असफल रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा कि यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस के 15 से 25 हजार लोग मारे जा चुके हैं।

ताइवान मुद्दे पर चीन के साथ उत्तर कोरिया

गौरतलब है कि ताइवान के मुद्दे को लेकर इस वक्त चीन और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर चीन भड़का हुआ है। चीनी विदेश मंत्रालय ने स्पीकर पेलोसी के दौरे पर कड़ा एतराज जताया था। इसे लेकर चीन ने अमेरिका पर सैन्य कार्रवाई करने तक की धमकी दी थी। नैंसी पेलोसी को लेकर अब उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ऊन ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। किम ने कहा है कि नैंसी पेलोसी और अमेरिका को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

अमेरिका चुकाएगा भारी कीमत- उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ने पेलोसी को अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए विध्वंसक बताते हुए उनकी अप्रैल में यूक्रेन यात्रा की भी कड़ी आलोचना की। उत्तर कोरिया ने स्पीकर पेलोसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो जहां भी गई, अमेरिका को उनके द्वारा पैदा की गई परेशानी के लिए भारी कीमत चुकानी होगी।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण