Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • मॉस्को बम बलास्ट में रूस के परमाणु प्रमुख की मौत, स्कूटर में छिपे काल ने दिया पुतिन को झटका

मॉस्को बम बलास्ट में रूस के परमाणु प्रमुख की मौत, स्कूटर में छिपे काल ने दिया पुतिन को झटका

रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक रक्षा बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मॉस्को में हुए बम धमाके में मौत हो गई ।

Russian Chief Killed in Bomb Blast
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2024 14:38:09 IST

नई दिल्लीः रूस-यूक्रेन युद्ध की इस समय सबसे सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। मॉस्को में हुए बम धमाके में रूस के परमाणु प्रमुख की मौत की खबर ने क्रेमलिन से लेकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को मॉस्को में हुई। बताया जा रहा है कि बम एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाकर रखा गया था।

परमाणु प्रमुख की मौत

रूस की जांच समिति ने बताया कि इसमें रूसी परमाणु सुरक्षा बलों के प्रभारी एक वरिष्ठ रूसी जनरल की मौत हो गई। रियाज़ांस्की प्रॉस्पेक्ट पर एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के बाहर हुए इस धमाके में रूस के परमाणु जैविक और रासायनिक सुरक्षा सैनिकों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मौत हो गई। यह धमाका क्रेमलिन से करीब सात किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में एक सड़क पर हुआ। रूसी जांच समिति के अनुसार, रासायनिक और जैविक सुरक्षा बलों के प्रमुख इगोर किरिलोव और उनके सहायक की इस बम विस्फोट में मौत हो गई।”

बर्फ में पड़े दिखे 2 शव

रूसी टेलीग्राम चैनलों पर पोस्ट की गई तस्वीरों में मलबे से अटी एक इमारत का टूटा हुआ प्रवेश द्वार और खून से लथपथ बर्फ में पड़े दो शव दिखाई दे रहे हैं। अन्य फुटेज में घटनास्थल पर पुलिस की घेराबंदी दिखाई दे रही है। बम विस्फोट में रूसी परमाणु वैज्ञानिक की मौत ने राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन को झकझोर कर रख दिया है। आशंका है कि यह आतंकवादी हमला था।

Also Read- ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के पक्ष में पड़े 269 वोट, जेपीसी को भेजा गया विधेयक

पाकिस्तान के इस शख्सियत ने कहा ‘बौनों के बीच तनकर खड़ी हुईं प्रियंका गांधी’ और किसी में हिम्मत है क्या!