Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • चौंकाने वाला नजारा! आसमान में दिखेंगे दो चांद, जानिए क्या है इस अद्भुत घटना का रहस्य

चौंकाने वाला नजारा! आसमान में दिखेंगे दो चांद, जानिए क्या है इस अद्भुत घटना का रहस्य

आने वाले दिनों में आसमान में कुछ ऐसा होगा जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। अगर हम कहें कि आपको एक नहीं बल्कि दो चांद दिखेंगे

Asteroid 2024 PT5 Second Moon For Earth
inkhbar News
  • Last Updated: September 27, 2024 21:54:12 IST

नई दिल्ली: आने वाले दिनों में आसमान में कुछ ऐसा होगा जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। अगर हम कहें कि आपको एक नहीं बल्कि दो चांद दिखेंगे, तो शायद आप यकीन न करें, लेकिन ऐसा सच में होने वाला है। नासा की जानकारी के अनुसार, धरती को एक नया “चंद्रमा” मिलने जा रहा है। इसे वैज्ञानिकों ने “2024 PT5” नाम दिया है। हालांकि, यह चंद्रमा असल में एक क्षुद्रग्रह (एस्टेरॉयड) है, जो करीब दो महीनों तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इसे “मिनी मून” कहा जा रहा है।

कैसे देख सकेंगे इस मिनी मून को?

यह मिनी मून इतना छोटा और धुंधला है कि इसे नंगी आंखों से देख पाना मुश्किल होगा। यहां तक कि साधारण दूरबीन से भी यह दिखाई नहीं देगा। इसे देखने के लिए खास खगोलीय उपकरणों और एडवांस्ड टेलीस्कोप की जरूरत होगी।

What to know about Earth's new, second moon, asteroid 2024 PT5

कब और कितने समय तक दिखेगा मिनी मून

अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के मुताबिक, मिनी मून 29 सितंबर (रविवार) से 25 नवंबर तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। यानी करीब दो महीने तक यह हमारे ग्रह के चारों ओर घूमेगा। 29 सितंबर से इसे देखा जा सकेगा, लेकिन इसके बाद यह वापस अंतरिक्ष में अपनी मूल कक्षा में चला जाएगा।

Earth will get another moon this month — but not for long! | Space

पहली बार कब देखा गया मिनी मून

इस क्षुद्रग्रह को सबसे पहले नासा के एस्टेरॉयड अलर्ट सिस्टम (ATLAS) ने 7 अगस्त को देखा था। नासा के अनुसार, यह क्षुद्रग्रह 33 फीट (करीब 10 मीटर) चौड़ा है और यह अर्जुन एस्टेरॉयड बेल्ट से आया है, जो सूर्य के आसपास चक्कर लगाती अंतरिक्ष की चट्टानों का एक समूह है।

कब होगा यह नजारा?

नासा के जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी के डेटा के अनुसार, 29 सितंबर को दोपहर 3:54 बजे (अमेरिका के समयानुसार) मिनी मून की पहली तस्वीरें मिलने की उम्मीद है। 25 नवंबर को यह नजारा समाप्त हो जाएगा। तो तैयार हो जाइए इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने के लिए, जहां आसमान में एक नहीं बल्कि दो चांद नजर आएंगे!

ये भी पढ़ें: अमेरिका में तबाही मचाने आ रहा ‘हेलेन’ तूफान: 225 kmph की रफ्तार से कहर, 1 करोड़ से ज्यादा लोग खतरे में!

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के PM शाहबाज शरीफ एक बार फिर UNGA में रोए, कहा…