नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर आपको कब क्या दिख जाए, यह आप नहीं बता सकते। कभी कुछ वीडियो दिल दहला देने वाले होते हैं, तो वहीं कुछ वीडियो आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वायरल हो रहा यह हैरान कर देने वाला मामला एक शार्क से जुड़ा है, जिसके बारे में जानकर आप यकीनन दंग रह जाएंगे।
दरअसल, हाल ही में समुद्र में मछली पकड़ते समय मछुआरों ने एक शार्क को पकड़ा, जो काफी बीमार लग रही थी। मछुआरों को शक था कि इसके पीछे की वजह जाल के अलावा समुद्र में फेंका गया प्लास्टिक या कोई और सामान हो सकता है, जिसे शार्क ने गलती से निगल लिया होगा, लेकिन जब मछुआरों ने मदद के लिए शार्क के पेट में चीरा लगाया, तो उन्होंने जो देखा उसे देखकर वे भी चिंतित हो गए।
बताया जा रहा है कि मदद करने की कोशिश में जब मछुआरों ने शार्क का पेट काटा तो उन्हें शार्क के पेट में एक महिला की लाश मिली। यह दृश्य बेहद दुखद और चौंकाने वाला था। यह चौंकाने वाली घटना इंडोनेशिया की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला ने डाइविंग के कपड़े पहने हुए थे, मछुआरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आस-पास के पुलिस थानों में महिला के लापता होने की किसी सूचना की तलाश की।
कई दिनों से लापता थी महिला
शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला कुछ सप्ताह पहले लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने उसकी तलाश में कई बार रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब इस घटना ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने शार्क की स्थिति का अध्ययन करते हुए कहा कि हो सकता है कि शार्क ने महिला के शव को खा लिया हो और शायद यह उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में मददगार साबित हो। साथ ही विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि समुद्री जीवों की जीवनशैली और खानपान में ऐसे मामले नए नहीं हैं, लेकिन इस तरह से मानव शव मिलना एक दुर्लभ घटना है।
कपड़ों से की जा सकी पहचान
इस घटना ने न केवल समुद्री जीवन पर सवाल खड़े किए, बल्कि यह भी दिखाया कि हमें समुद्री पर्यावरण को बचाने और उसके प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। यह चौंकाने वाला मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जांच में पता चला कि 68 वर्षीय अमेरिकी कोलीन मोनफोर कई दिनों से लापता है। वह अपने छह अन्य दोस्तों के साथ समुद्र में गोता लगाने गई थी। इसी दौरान कोलीन पानी के तेज बहाव में लापता हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान उसके कपड़ों और अवशेषों से हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के लापता होने के करीब 8 दिन बाद उसका शव बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ें :-
इजरायल के हमले से लेबनान में नई आफत का खतरा, WHO की चेतावनी!