Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • ईरान-इजरायल जंग में व्यसथ थे सभी देश, इधर किम जोंग उन ने कर दिया बड़ा खेला…इस देश पर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइलें मच गया हड़कंप

ईरान-इजरायल जंग में व्यसथ थे सभी देश, इधर किम जोंग उन ने कर दिया बड़ा खेला…इस देश पर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइलें मच गया हड़कंप

North Korea Fired Ballistic Missiles : इस वक्त जहां पूरी दुनिया ईरान-इजरायल जंग पर नजर गड़ाए हुए है। वहीं उत्तर कोरिया ने बड़ा खेला कर दिया है। असल में दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है कि गुरुवार सुबह राजधानी प्योंगयांग के नजदीक सुनान के पास उत्तर कोरिया ने 10 से ज्यादा रॉकेट दागे […]

North Korea Fired Ballistic Missiles
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2025 17:43:35 IST

North Korea Fired Ballistic Missiles : इस वक्त जहां पूरी दुनिया ईरान-इजरायल जंग पर नजर गड़ाए हुए है। वहीं उत्तर कोरिया ने बड़ा खेला कर दिया है। असल में दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है कि गुरुवार सुबह राजधानी प्योंगयांग के नजदीक सुनान के पास उत्तर कोरिया ने 10 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं। साउथ कोरिया का कहना है कि नॉर्थ कोरिया की सेना ने कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों से अटैक किया है।

वहीं अभी तक उत्तर कोरिया की तरफ से किसी भी तरह के नुकसान को लेकर अपडेट नहीं दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों ने उत्तर कोरिया को बैलिस्टिक मिसाइलों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि फिर भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

ईरान ने इजरायल के बड़े अस्पताल को बनाया निशाना

इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर कई जगहों पर हमले किए थे। जवाब में ईरान ने भी इजराइल में कई जगहों पर हमले किए। इसने गुरुवार को एक बड़े अस्पताल को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें कम से कम 32 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ईरान के हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को चेतावनी दी कि सभी को जवाबदेह ठहराया जाएगा। ईरान और इजराइल के बीच युद्ध और बढ़ने वाला है। इसमें अमेरिका भी उतर सकता है।

ट्रंप का इजरायल-ईरान युद्ध पर प्लान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के आसमान पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता के स्थान के बारे में पूरी जानकारी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “ईरान के आसमान पर अब हमारा पूरा और संपूर्ण नियंत्रण है।” यह भी दावा किया जा रहा है कि ट्रंप ने ईरान पर हमले की योजना को मंजूरी दे दी है, लेकिन अंतिम आदेश को रोक दिया है।

अमेरिका ईरान की बर्बादी का बना रहा था प्लान, पीछे से खामेनेई के ‘लाडले’ ने कर दिया बड़ा खेला…ट्रंप-नेतन्याहू की उड़ी नींद

Global Peace Index 2025: अशांति की ओर बढ़ रही है दुनिया, 2025 में और भयावह हुए हालात, भारत और पाकिस्तान के माहौल पर चौंकाने वाली रिपोर्ट