Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Sri Lanka Crisis: श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया मैच के बीच बवाल, गॉल स्टेडियम पहुंचे प्रदर्शनकारी

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया मैच के बीच बवाल, गॉल स्टेडियम पहुंचे प्रदर्शनकारी

Sri Lanka Crisis: नई दिल्ली। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में एक फिर से जनता सड़कों पर है। शुक्रवार रात राजधानी कोलंबो पहुंची हजारों प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने राष्ट्रपति आवास पर कब्जा कर लिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदर्शनकारी गॉल स्टेडियम पहुंच गए हैं, जहां पर इस वक्त श्रीलंका और […]

Sri Lanka Crisis
inkhbar News
  • Last Updated: July 9, 2022 14:15:17 IST

Sri Lanka Crisis:

नई दिल्ली। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में एक फिर से जनता सड़कों पर है। शुक्रवार रात राजधानी कोलंबो पहुंची हजारों प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने राष्ट्रपति आवास पर कब्जा कर लिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदर्शनकारी गॉल स्टेडियम पहुंच गए हैं, जहां पर इस वक्त श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति आवास में जमकर तोड़फोड़

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास में जमकर तोड़फोड़ की है। दोपहर में ही उन्होंने राष्ट्रपति आवास को चारो तरफ से घेर लिया था। जिसके बाद राष्ट्रपति गोटबाया को जान बचाकर भागना पड़ा। मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक हजारों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को सत्ता से हटाने के लिए शुक्रवार को कोलंबो में प्रवेश किया था।

प्रधानमंत्री महिंद्रा भी परिवार सहित भागे थे

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे पूरी परिवार के साथ भाग गए थे। प्रदर्शनकारियों की उग्र भीड़ ने कोलंबो में राजपक्षे के सरकारी आवास को घेर लिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास को आग के हवाले भी कर दिया था।

इस्तीफे को लेकर विरोध-प्रदर्शन

बता दें कि श्रीलंका में बिगड़ते आर्थिक संकट और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर आज पूरे देश सरकार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को ही श्रीलंका में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया था। सेना को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस प्रमुख चंदना विक्रमरत्ने ने बताया कि राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात नौ बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया है।

बिगड़ती आर्थिक स्थिति ने बढ़ाया तनाव

गौरतलब है कि श्रीलंका में पिछले कुछ हफ्तों से बिगड़ती आर्थिक स्थिति ने तनाव बढ़ा दिया है। ईंधन स्टेशनों पर व्यक्तियों और पुलिस बल के सदस्यों और सशस्त्र बलों के बीच कई टकरावों खबरें सामने आई हैं, जहां जनता के हजारों हताश सदस्य घंटों और कभी-कभी दिनों तक कतार में खड़े रहते हैं।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया