Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • श्रीलंका: साजिथ प्रेमदासा बन सकते है नए राष्ट्रपति, संसद में बहुमत साबित करने की तैयारी

श्रीलंका: साजिथ प्रेमदासा बन सकते है नए राष्ट्रपति, संसद में बहुमत साबित करने की तैयारी

श्रीलंका: नई दिल्ली। आजादी के बाद के अपने इतिहास में सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा श्रीलंका इस वक्त गृह युद्ध के मुहाने पर खड़ा है। देश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग चुके हैं। रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है और देश में […]

Sajith Premadasa
inkhbar News
  • Last Updated: July 13, 2022 16:13:55 IST

श्रीलंका:

नई दिल्ली। आजादी के बाद के अपने इतिहास में सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा श्रीलंका इस वक्त गृह युद्ध के मुहाने पर खड़ा है। देश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग चुके हैं। रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है और देश में आपातकाल लगा दिया गया हैं। श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार साजिथ प्रेमदासा देश के नए राष्ट्रपति बन सकते हैं। वो 20 जुलाई को होने वाले चुनाव में अपना बहुमत साबित कर सकते है।

कौन है साजिथ प्रेमदास ?

कोलंबो शहर से सांसद साजिथ प्रेमदास को श्रीलंका की विपक्षी पार्टियों ने अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है। प्रमेदासा को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता का रणसिंघे प्रेमदासा भी श्रींलका के राष्ट्रपति रहे चुके है। रणशिंगे 1989 से 1993 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति थे। साजिथ ने अपने पिता की हत्या के बाद राजनीति में कदम रखा था।

देश में आपातकाल का ऐलान

श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश से भागने के बाद हालात और बिगड़ गए है। जिसे देखते हुए अब देश में इमरजेंसी लगाने की घोषणा कर दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से इसकी घोषणा की गई है। इस वक्त राजधानी कोलंबो में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर है और फिर से हिंसा शुरू हो गई है।

कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए गए विक्रमसिंघे

श्रीलंका में राष्ट्रपति के गोटबाया राजपक्षे के देश से भागने से नाराज प्रदर्शनकारी फिर से सड़कों पर उतर आए है और प्रधानमंत्री आवास और संसद भवन को घेरकर नारेबाजी कर रहे है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि रानिल विक्रमसिंघे को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। श्रींलका के कानून के मुताबिक राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में प्रधानमंत्री ही कार्यवाहक रूप से पद संभालता है।

देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटबाया

बता दें कि इससे पहले मुश्किलों में घिरे श्रीलंका को छोड़कर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आज सुबह भाग गए। वो अपनी पत्नी और दो सुरक्षाकर्मियों के साथ श्रीलंका वायुसेना के विमान से मालदीव पहुंच गए है। श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति राजपक्षे, उनकी पत्नी और दो अंगरक्षकों ने बुधवार तड़के एंटोनोव -32 (Antonov-32) सैन्य विमान से श्रीलंका के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी। मालदीव की राजधानी माले पहुंचने पर उन्हें पुलिस सुरक्षा में एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया