Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल में भूकंप के तेज झटके, 6.2 रही तीव्रता, मरमारा सागर में था केंद्र

तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल में भूकंप के तेज झटके, 6.2 रही तीव्रता, मरमारा सागर में था केंद्र

तुर्किये में भूकंप आया है। इस भूकंप की पुष्टि जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भी की है। रिसर्च सेंटर के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूंकप के झटके इंस्ताबुल के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए है।

Earthquake
inkhbar News
  • Last Updated: April 23, 2025 17:27:30 IST

नई दिल्ली। तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल में 6.2 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र इस्तांबुल के पास स्थित मरमारा सागर में था। तुर्किये की मीडिया के मुताबिक भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान या चोट की कोई खबर नहीं है।

10 किमी की गहराई पर था केंद्र

बता दें कि इस भूकंप की पुष्टि जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भी की है। रिसर्च सेंटर के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूंकप के झटके इंस्ताबुल के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए है।

1 घंटे में भूकंप के तीन बड़े झटके

बता दें कि पहले भूकंप की तीव्रता 3.9 रही थी। स्थानीय समयानुसार 12:13 बजे सिलिवरी जिले के तट पर यह भूकंप आया था।

दूसरे भूकंप की तीव्रता 6.2 रही थी। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार 12:49 बजे उसी इलाके में आया था।

तीसरे भूकंप की तीव्रता 4.4 रही थी। स्थानीय समयानुसार 12:51 बजे इस्तांबुल के बुयुकचेकमेस जिले में यह भूकंप आया था।

यह भी पढ़ें-

Earthquake: फिर डोली धरती, कांप गई धरती! घरों से भागे लोग, तिब्बत और म्यांमार में भी झटके