Mahakumbh Stampede: प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार रात डेढ़ बजे मची भगदड़ में 20 श्रद्धालुओं की जान जाने की खबर है। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी मौत या घायलों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। भगदड़ को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्षी पार्टी सीएम योगी को घेरने में लग गई है। इधर दुनिया भर की तमाम मीडिया भी महाकुंभ के खबरों को प्राथमिकता से कर रही है।
अमेरिका के द न्यूयॉर्क टाइम्स से लेकर ब्रिटेन के BBC और गार्डियन इस घटना का लगातार कवरेज कर रहे हैं। पाकिस्तान भी इस हादसे को कर रहा है। CNN World ने घटना को लेकर लिखा है कि भारत में लगे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम में बुधवार को भदगड़ मच गई। बैरिकेड टूटने से कई लोग मारे गए हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में पवित्र स्नान से पहले भगदड़ मच गई। कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। बीबीसी ने लिखा है कि बड़े धार्मिक उत्सव में भगदड़ से कम से कम 12 लोग मारे गए हैं।
द गार्जियन ने लिखा है कि कुंभ मेले में मची भगदड़ में दर्जन भर लोग मारे गए हैं। वो सब एक पवित्र स्थल पर स्नान करने गए थे। डेली मेल ने लिखा है कि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में भगदड़ मचने से 15 लोगों की जान चली गई है। भीड़ द्वारा लोगों को कुचल दिया गया है। फ़्रांस 24 ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में एक बड़े धार्मिक उत्सव में भगदड़ मचने से 12 लोग मारे गए हैं। वहीं पाकिस्तान की जिओ न्यूज़ ने लिखा है कि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम में भगदड़ मचने से 15 लोगों की जान चली गई। पुलिस अधिकारी शवों को कंबल में लपेटकर स्ट्रेचर पर ले जा रहे। पाकिस्तान में महाकुंभ हादसे को लेकर अलग बज़ बना हुआ है।