Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Tanzania Flood: तंजानिया में भीषण बाढ़ से तबाही, कई लोगों की मौत

Tanzania Flood: तंजानिया में भीषण बाढ़ से तबाही, कई लोगों की मौत

नई दिल्ली: तंजानिया में भीषण बाढ़ की वजह से तबाही देखने को मिली है. उत्तरी तंजानिया में बाढ़ की वजह से हुए भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौतों का आंकड़ा […]

Tanzania Flood
inkhbar News
  • Last Updated: December 4, 2023 07:47:16 IST

नई दिल्ली: तंजानिया में भीषण बाढ़ की वजह से तबाही देखने को मिली है. उत्तरी तंजानिया में बाढ़ की वजह से हुए भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है. इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर जेनेथ मायांजा ने कहा कि शनिवार को भारी बारिश की वजह से तंजानिया का कटेश शहर प्रभावित हुआ है. इसमें मरने वालों की संख्या रविवार शाम तक 47 हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 80 से अधिक हो गई है. मायांजा ने चेतावनी दी कि मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।

तंजानिया की राष्ट्रपति ने जताया दुख

हाल ही में हुए COP28 जलवायु सम्मेलन में शिरकत करने दुबाई पहुंचे तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन ने संवेदना व्यक्त की. उन्होने कहा कि तंजानिया में भीषण बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं. इसके अलावा सोमालिया में भारी बारिश के चलते 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और सैकड़ों लोग मारे गए हैं।

यह भी पढ़े : 

The Kerala Story: अदा शर्मा ने केरला स्टोरी के आलोचकों को दिया करारा जवाब, कही ये बात

सेना की महिला अधिकारी अब चलाएगीं तोप और रॉकेट,आर्टिलरी रेजीमेंट में पहले बैच को मिला कमीशन