Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • 16 की उम्र में मां बनी, अब 14 साल की बेटी हो गई प्रेग्नेंट, ये महिला 33 की उम्र बन जाएगी नानी

16 की उम्र में मां बनी, अब 14 साल की बेटी हो गई प्रेग्नेंट, ये महिला 33 की उम्र बन जाएगी नानी

नई दिल्लीः मां बनने का अनुभव किसी भी महिला के लिए बेहद अनोखा होता है। लेकिन जब महिला अविवाहित हो तो प्रेगनेंसी एक समस्या बन जाती है। अगर गर्भवती होने वाली महिला कम उम्र की हो तो यह और भी ज्यादा चिंताजनक हो सकता है क्योंकि कम उम्र में लड़कियों का शरीर गर्भधारण जैसी स्थिति […]

Mother at 14
inkhbar News
  • Last Updated: October 5, 2024 12:14:42 IST

नई दिल्लीः मां बनने का अनुभव किसी भी महिला के लिए बेहद अनोखा होता है। लेकिन जब महिला अविवाहित हो तो प्रेगनेंसी एक समस्या बन जाती है। अगर गर्भवती होने वाली महिला कम उम्र की हो तो यह और भी ज्यादा चिंताजनक हो सकता है क्योंकि कम उम्र में लड़कियों का शरीर गर्भधारण जैसी स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होता है। ब्रिटेन की एक महिला, जो सिर्फ 33 साल की है, ने बताया कि जब उसे अपनी बेटी के गर्भवती होने के बारे में पता चला तो वह काफी हैरान हुई क्योंकि उसकी बेटी बहुत कम उम्र में मां बनने वाली है।

14 साल की बेटी बनने वाली है मां

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के बकिंघमशायर के मिल्टन कीन्स की रहने वाली केरी कोल्स 33 साल की हैं और जल्द ही दादी बनने वाली हैं। उनकी 14 साल की बेटी प्रेग्नेंट है और अगले साल अपने बच्चे को जन्म देने वाली है। केरी को जब अपनी बेटी के गर्भवती होने के बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। लेकिन सच तो यह है कि उनकी बेटी ने इतिहास दोहराया है। केरी जब 16 साल की थीं,  तब उन्होंने भी अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल होली पढ़ाई कर रही हैं।

मां ने बेटी का नहीं छोड़ा साथ

केरी ने बताया कि जब उन्हें होली के बारे में पता चला तो वह सदमे में आ गई। वह अपनी बेटी के लिए डरी हुई थी। लेकिन उन्होंने अपनी बेटी का साथ नहीं छोड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक होली इस बात से खुश हैं कि उनकी मां, अजन्मे बच्चे के पिता और उनका परिवार सभी होली के साथ हैं और उन्हें भावनात्मक के साथ-साथ आर्थिक सहयोग भी दे रहे हैं।

Also Read- सुहागरात मनाओ, फिर दे दो तलाक… इस देश में घूमने के दौरान पर्यटकों को मिलती है 4 दिन की पत्नी

ISIS ने यजीदी महिलाओं और लड़कियों को बनाया सेक्स स्लेव, 11 साल की लड़की को भी बनाया शिकार