Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • बूढ़ी जनसंख्या का बढ़ा बोझ, चीन ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र

बूढ़ी जनसंख्या का बढ़ा बोझ, चीन ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र

नई दिल्ली : दुनिया भर के कई देश रिटायरमेंट की उम्र घटाने पर विचार कर रहे हैं, वहीं चीन रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने जा रहा है। यह नया रिटायरमेंट नियम अगले साल यही 2025 लागू किया जाएगा। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, देश की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। हालांकि, […]

बूढ़ी जनसंख्या का बढ़ा बोझ, चीन ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र
inkhbar News
  • Last Updated: September 13, 2024 16:56:53 IST

नई दिल्ली : दुनिया भर के कई देश रिटायरमेंट की उम्र घटाने पर विचार कर रहे हैं, वहीं चीन रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने जा रहा है। यह नया रिटायरमेंट नियम अगले साल यही 2025 लागू किया जाएगा। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, देश की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

हालांकि, रिटायरमेंट की उम्र एकदम से नहीं बढ़ाई जाएगी, बल्कि चीन अगले 15 सालों में धीरे-धीरे इस नीति को लागू करेगा।इसमें पुरुषों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाकर 63 साल की जाएगी। जबकि महिलाओं की रिटायरमेंट उम्र उनकी भूमिका के आधार पर 55 से 58 साल के बीच होगी। आपको बता दें कि चीन में पुरुषों के लिए रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है जबकि महिलाओं (वर्किंग क्लास-ब्लू कॉलर) के लिए यह 50 साल है। वहीं, ऑफिस वर्किंग क्लास (व्हाइट कॉलर) की रिटायरमेंट उम्र 55 साल है। आपको बता दें कि यह रिटायरमेंट की उम्र दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे कम है।

सरकार पर पेंशन फंड को लेकर दबाव

दरअसल, चीन की जनसंख्या और अर्थव्यवस्था पर अध्ययन करने वाले शियुजियान पेंग ने इसके पीछे की वजह बताई। आपको बता दें कि पेंग ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी में रिसर्च स्कॉलर हैं। पेंग का कहना है कि चीन में बड़ी संख्या में लोग रिटायरमेंट की उम्र तक पहुंच रहे हैं। इसलिए सरकार पर पेंशन फंड को लेकर काफी दबाव है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अब इस दिशा में गंभीरता से काम करने का समय आ गया है। पेंग ने कहा कि पिछली बार रिटायरमेंट की उम्र 1950 में तय की गई थी। उस समय वहां जीवन प्रत्याशा करीब 40 साल थी। लोगों की जन्मतिथि के आधार पर इसमें धीरे-धीरे बदलाव किया जाएगा।

सार्वजनिक पेंशन निधि समाप्त

विशेषज्ञों के मुताबिक, चीन के इस फैसले में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी की अहम भूमिका है। साल 2023 के अंत तक चीन में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या करीब 30 करोड़ हो गई। जबकि 2035 तक यह संख्या बढ़कर 40 करोड़ होने का अनुमान है। जो अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा होगी। चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी ने पहले कहा था कि तब तक सार्वजनिक पेंशन निधि समाप्त हो जायेगी।

 

 

यह भी पढ़ें :-

Pakistan Missile Project: शहबाज सरकार को लगा बड़ा झटका, अमेरिका ने इस बड़े प्रोजेक्ट पर लगाया बैन