Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • जिस देश ने दिलाई आजादी उसी को बनाया दुश्मन नंबर 1, बांग्लादेशी नेताओं ने जलाई भारत की साड़ियां

जिस देश ने दिलाई आजादी उसी को बनाया दुश्मन नंबर 1, बांग्लादेशी नेताओं ने जलाई भारत की साड़ियां

बांग्लादेश ने जिस देश के बदौलत आजादी हासिल की, उसी को अपना सबसे बड़ा दुश्मन बना लिया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी के युक्त महासचिव रूहुल कबीर रिजवी ने राजधानी ढाका में भारत विरोधी प्रदर्शन किया।

Boycott India
inkhbar News
  • Last Updated: December 6, 2024 10:00:34 IST

नई दिल्ली। 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर भागने के बाद से वहां पर हिंदू आबादी निशाने पर है। कट्टरपंथी मुस्लिम घरों में घुसकर महिलाओं की इज्जत लूट रहे हैं। हिन्दुओं को मारा जा रहा है। मंदिर निशाने पर हैं। वहां रह रहे हिन्दू बाहर निकलने पर पहनावा तक बदल ले रहे हैं। वहीं बांग्लादेश ने जिस देश के बदौलत आजादी हासिल की, उसी को अपना सबसे बड़ा दुश्मन बना लिया है।

महिलाएं नहीं पहनेंगी भारतीय साड़ियां

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी के युक्त महासचिव रूहुल कबीर रिजवी ने राजधानी ढाका में भारत विरोधी प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी की भारतीय साड़ी को जला दिया। साथ ही भारतीय उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया गया। रिजवी ने त्रिपुरा स्थित बांग्लादेश के उच्चायोग में तोड़फोड़ और बांग्लादेशी झंडे के अपमान के खिलाफ किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमारे ध्वज का अपमान किया है, हम उससे सामान नहीं खरीदेंगे। हमारी माताएं-बहनें भारतीय साड़ी नहीं पहनेंगी।

बांग्लादेश को भारत की जरूरत नहीं

रिजवी ने कहा कि बांग्लादेश आत्मनिर्भर है। हम अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर सकते हैं। हमें भारतीय उत्पादों की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस दौरान भारतीय मीडिया और नेताओं पर भी निशाना साधा। कहा कि मीडिया गलत ख़बरें फैला रही है, इसका असर दोनों देशों के रिश्ते पर पड़ेगा। बांग्लादेश अपने संप्रभुता का सम्मान करना जानता है। हम किसी के गलत आचरण को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

बाबर की छाती पर हिंदुओं ने गाड़ दिया भगवा झंडा! लाखों की भीड़ ने ऐसे तोड़ी मस्जिद नहीं मिली एक भी ईंट

Tags

bangladesh