Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • मुट्ठीभर रईसों का अमेरिका में बढ़ रहा दबदबा, विदाई भाषण में बाइडेन ने मस्क पर साधा निशाना

मुट्ठीभर रईसों का अमेरिका में बढ़ रहा दबदबा, विदाई भाषण में बाइडेन ने मस्क पर साधा निशाना

राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि इन मुट्ठीभर रईसों के बढ़ते प्रभाव से अमेरिका और उसके लोकतंत्र पर खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त अमेरिका के लोगों पर फेक न्यूज का जाल फैला दिया गया है।

Joe Biden-Elon Musk
inkhbar News
  • Last Updated: January 16, 2025 17:29:04 IST

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार की देर रात राजधानी वॉशिंगटन DC के ओवल दफ्तर में अपनी विदाई स्पीच दी। करीब 15 मिनट के इस भाषण में बाइडेन ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उद्योगपति एलन मस्क पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुट्ठीभर रईसों के एक तबके का अमेरिकी सियासत में दबदबा बढ़ रहा है।

फेक न्यूज का जाल फैलाया गया

राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि इन मुट्ठीभर रईसों के बढ़ते प्रभाव से अमेरिका और उसके लोकतंत्र पर खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त अमेरिका के लोगों पर फेक न्यूज का जाल फैला दिया गया है। इस जाल के जरिए ही सत्ता में आने की कोशिश हो रही है।

ट्रंप का एक बार नाम नहीं लिया

बता दें कि राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने पूरे भाषण के दौरान एक बार भी डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं लिया। हालांकि उनकी पूरी स्पीच ट्रंप की नीतियों और उनके सहयोगियों के इर्द-गिर्द घूमती रही। बाइडेन ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल के दौरान जो भी काम किया, उसका असर कुछ वक्त में दिखेगा। हमने बीज बो दिए हैं, अब वो आने वाले दशकों में बड़े होंगे और खिलेंगे।

जो बाइडेन ने और क्या कहा…

जो बाइडेन ने आगे कहा कि हमें अब अमेरिका के संविधान में संशोधन करने की जरूरत है, जिससे तय किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए किए गए अपने अपराधों से आजाद नहीं हो।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका में त्राहिमाम! काल बनकर आई आग ने ली 24 लोगों की जान, 12,000 हजार ईमारत हुई खाक, डूबे 150 बिलियन डॉलर

Tags

joe biden