Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • फ्रांस का जल्लाद पति! इंटरनेट से 91 अजनबियों को बुलाकर कराया अपनी पत्नी का रेप

फ्रांस का जल्लाद पति! इंटरनेट से 91 अजनबियों को बुलाकर कराया अपनी पत्नी का रेप

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति इंटरनेट के जरिए अजनबियों को बुलाता और अपनी पत्नी का रेप करवाता। इस दौरान वह उसका वीडियो भी बनाता था।

french woman
inkhbar News
  • Last Updated: December 19, 2024 21:24:57 IST

नई दिल्ली। फ्रांस में एक बहुत हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां से पति अपनी पत्नी को नशीली दवाएं खिलाकर उसका पिछले 10 साल रेप करवा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पति ने 91 अजनबियों से अपनी पत्नी का रेप करवाया है। मामले के खुलासे के बाद गुरुवार को फ्रांस की एक कोर्ट ने पति समेत 50 से ज्यादा आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई है।

इंटरनेट के जरिए बुलाता था

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति इंटरनेट के जरिए अजनबियों को बुलाता और अपनी पत्नी का रेप करवाता। इस दौरान वह उसका वीडियो भी बनाता था। पुलिस ने बताया कि गिजेल पेलिकॉट नाम की महिला से रेप के कुल 91 मामले सामने आए हैं। इनमें से 72 आरोपियों की पहचान हुई है, जिनमें 51 को सजा सुनाई गई है।

आरोपियों हर फील्ड के लोग

फ्रांसीसी पुलिस के मुताबिक महिला से रेप करने वाले आरोपियों में हर फील्ड से जुड़े हुए लोग शामिल हैं। इनमें नगर निगम पार्षद, फायरमैन, लॉरी ड्राइवर, जेल गार्ड, बैंक कर्मी और पत्रकार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इनमें से कोई लोगों ने महिला के साथ 6-6 बार दुष्कर्म किया है। आरोपियों की उम्र 26 साल से लेकर 73 साल के बीच है।

पूरे देश में गुस्से का माहौल

बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद पूरे फ्रांस में गुस्से का माहौल है। पिछले दिनों राजधानी पेरिस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस दुष्कर्म कांड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अपनी आधुनिक सोच और लाकतांत्रिक मूल्यों के लिए पहचाने जाने वाले फ्रांस में ऐसे केस का सामने आना हर किसी को हैरान कर रहा है। गुरुवार को जब कोर्ट ने सजा सुनाई उस वक्त भी कोर्ट रूम के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-

फ्रांस के मायोट में चक्रवाती तूफान ‘चिडो’ का कहर, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत!