Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • भारत को अकड़ दिखाने वाले बांग्लादेश पर मिनटो में कब्जा कर लेगी इंडियन आर्मी, मोदी के एक एक्शन पर बर्बाद हो जाएंगे यूनुस

भारत को अकड़ दिखाने वाले बांग्लादेश पर मिनटो में कब्जा कर लेगी इंडियन आर्मी, मोदी के एक एक्शन पर बर्बाद हो जाएंगे यूनुस

बांग्लादेश के अंतर‍िम सरकार में सलाहकार महफूज आलम ने भारत के कई इलाकों पर कब्‍जा करने की बात कही है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि भारत के सामने बांग्लादेश की सेना कितने देर तक टिकेगी।

Modi Yunus
inkhbar News
  • Last Updated: December 21, 2024 08:30:51 IST

नई दिल्लीः तख्तापलट के बाद बांग्लादेश की हालत खस्ता है लेकिन वह भारत को अकड़ दिखाने से बाज नहीं आ रहा है।। आए दिन हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। वहां भारतीय तिरंगे का अपमान किया  गया। अंतिरिम सरकार की इतनी हिम्मत बढ़ गई कि उसके उल्टी खोपड़ी हुक्मरानों ने भारत के कई इलाकों पर कब्जा करने की बात तक कह डाली। बांग्लादेश के पूर्व कर्नल ने तो भारत पर परमाणु बम दागने की धमकी तक दे दी। सवाल ये है कि अगर बांग्लादेश और भारतीय सेना में भिड़ंत हुई तो वह कितनी देर टिक पाएगी?

क्या बांग्लादेश भारतीय सेना के सामने टिक पाएगा?

आपको बता दें कि बांग्लादेश की सैन्य ताकत भारत के मुकाबले काफी कमजोर है। 145 देशों की इस रैंकिंग में बांग्लादेश 37वें स्थान पर आता है। भारत को दुनिया की चौथी सैन्य महाशक्ति के रूप में जाना जाता है। भारत के पास 14.44 लाख सक्रिय सैनिक हैं, जो दुनिया में दूसरे नंबर पर है। बांग्लादेश के सैनिक भारत के मुकाबले कुछ भी नहीं हैं। आपको बता दें कि भारत के पास पाकिस्तान से ज़्यादा अर्धसैनिक बल भी हैं। भारत के अर्धसैनिक बल में 25,27,000 सैनिक हैं। इसके अलावा भारतीय सेना के पास 4,500 टैंक और 538 लड़ाकू विमान हैं। सुपरसोनिक मिसाइलों से लेकर परमाणु हथियारों तक, भारत हर मोर्चे पर पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों से कहीं आगे है।

बांग्लादेश की सैन्य ताकत

बांग्लादेश के पास 1,75,000 सक्रिय सैनिक हैं, जिनमें सीमा रक्षकों के साथ-साथ तट रक्षक भी शामिल हैं। बांग्लादेश की सेना के पास करीब 13,100 बख्तरबंद गाड़ियां, 281 टैंक, 30 स्वचालित तोपें हैं। इसके अलावा इस देश के पास 370 टो आर्टिलरी और 70 रॉकेट आर्टिलरी भी हैं। बांग्लादेश हर साल अपनी सेना पर 3.8 बिलियन डॉलर खर्च करता है। अब आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि बांग्लादेशी सैनिक भारतीय सेना के सामने कितनी देर तक टिक पाएंगे।

ये भी पढ़ेंः- सोच-समझकर बोलें यूनुस, नहीं तो.. भारत ने बांग्लादेश को दो-टूक समझाया!

मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, कैबिनेट ने दी एमएसपी वृद्धि को मंजूरी

Tags

bangladesh