Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • जिन मंदिरों को जलाया अब वही मुसलमानों को खिला रहा खाना, लोग बोले हिंदू होने पर गर्व है

जिन मंदिरों को जलाया अब वही मुसलमानों को खिला रहा खाना, लोग बोले हिंदू होने पर गर्व है

नई दिल्ली। पड़ोसी देश बांग्लादेश इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। पिछले 30 साल का यह सबसे भयंकर बाढ़ है। इसमें अब तक 15 लोगों की जान चली गई है और 48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित है। बाढ़ में हजारों की संख्या में घर डूब चुके हैं, इस वजह से लोगों को […]

Bangladesh Flood
inkhbar News
  • Last Updated: August 24, 2024 10:30:16 IST

नई दिल्ली। पड़ोसी देश बांग्लादेश इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। पिछले 30 साल का यह सबसे भयंकर बाढ़ है। इसमें अब तक 15 लोगों की जान चली गई है और 48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित है। बाढ़ में हजारों की संख्या में घर डूब चुके हैं, इस वजह से लोगों को अलग-अलग जगहों पर शरण लेनी पड़ रही है। हिन्दुओं को प्रताड़ित करने वाले कट्टरपंथी मुसलमानों को भी उनके शरण में आना पड़ा है।

मुसलमानों की कर रहे मदद

बाढ़ के कारण बांग्लादेश के इंद्रनगर के काली मंदिर और कालीबाड़ी में हजारों की संख्या में लोगों ने आश्रय लिया है। इसमें से 99% मुस्लिम है। बताया जा रहा है कि इनमें से कई लोग ऐसे थे जो 5-6 दिन पहले कालीबाड़ी को जलाने आये थे। वो लोग आज मंदिर में बैठकर खाना खिला रहे हैं। बता दें कि बांग्लादेश में आये बाढ़ के बाद एक बार फिर से हिन्दू बाहर निकलकर आये हैं। वो बड़ी संख्या में लोगों को खाना बांट रहे हैं। अपने घरों में पनाह दे रहे हैं। कई मंदिर बाढ़ में मदद कर रहे हैं।

बांग्लादेश में भारत विरोधी नारे

बांग्लादेश में तख्तपलट के बाद हिन्दुओं के साथ कत्लेआम हुए। अब पड़ोसी मुल्क भारत विरोधी प्रॉपगेंडा फैला रहे हैं। पिछले कई घंटों से कट्टरपंथी सोशल मीडिया पर #IndiaOut और #ShameOnIndia जैसे ट्रेंड चलाने में लगे हुए हैं। वहां पर भारतीय सामानों के बहिष्कार की बातें कही जा रही है। दरअसल बांग्लादेश में यह खबर फैलाई जा रही है कि वहां आये बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार है। मीडिया में भी ये खबर चल रही है कि देश के कुछ हिस्सों में भारत की वजह से बाढ़ आई है। हालांकि भारत सरकार ने इस आरोप को ख़ारिज कर दिया है।

 

PM ने जेलेंस्की के कंधों पर हाथ क्या रखा मच गया ग्लोबल तहलका, दुनिया बोली जंग रुकवा दो मोदी