Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • घर में खाने को नहीं आटा, बात कर रहे 10 युद्ध लड़ने की, वाह पाकिस्तान ! भिखारियों ने दी फिर गीदड़ धमकी

घर में खाने को नहीं आटा, बात कर रहे 10 युद्ध लड़ने की, वाह पाकिस्तान ! भिखारियों ने दी फिर गीदड़ धमकी

जनरल असीम मुनीर ने पाकिस्तान के कश्मीर के लिए 10 युद्ध लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के संघर्ष में साथ खड़ा रहेगा और भारत के अत्याचारों का जवाब देगा। मुनीर ने इस दौरान अपने सैनिकों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रयासों की भी सराहना की।

pakistani Army chief
inkhbar News
  • Last Updated: February 6, 2025 18:54:10 IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ आक्रामक बयान देते हुए युद्ध की धमकी दी है। मुनीर ने पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर कभी भी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान की सेना भारत से 10 युद्ध लड़ने को तैयार है। उनका कहना था कि पाकिस्तान भारत की सैन्य ताकत से न तो पहले डरा है और न ही भविष्य में डरेगा।

जनरल मुनीर ने आगे कहा…

जनरल मुनीर ने आगे कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए उनके संघर्ष में पूरी ताकत से खड़ा रहेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पाकिस्तान पहले ही कश्मीर के लिए तीन युद्ध लड़ चुका है और अगर भविष्य में और युद्ध की आवश्यकता पड़ी तो पाकिस्तान उसे लड़ेगा। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान का संकल्प कश्मीर के लिए अडिग है और वह भारत की सैन्य ताकत से नहीं डरता।

कश्मीर पाकिस्तान के अस्तित्व के लिए जरूरी

इसके अलावा, मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कश्मीर पाकिस्तान की “शाह रग” है, जिसका मतलब है कि यह पाकिस्तान के अस्तित्व के लिए जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन कश्मीर स्वतंत्र होगा और पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा। उनका मानना है कि यह कश्मीरी लोगों की तकदीर है और यह एक दिन जरूर सच होगा।

भारत के खिलाफ टिप्पणी करते हुए मुनीर ने कहा कि भारत का बढ़ता हिंदुत्व और कश्मीरी लोगों पर बढ़ते अत्याचार उनके संघर्ष को और मजबूत बना रहे हैं। पाकिस्तान इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कोशिश करता रहेगा। साथ ही, मुनीर ने पाकिस्तान की आर्थिक प्रगति का भी जिक्र किया, यह कहते हुए कि पाकिस्तान एक विकसित राष्ट्र बन रहा है और इसका फायदा कश्मीर (पीओके) को भी होगा।

Read Also: जिस C-17 में बैठाकर अमेरिका से खदेड़े गए अमेरिकी, उसकी कीमत सुनकर रो पड़े बड़े-बड़े देश