Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • ट्रंप ने जेलेंस्की से कर दी गद्दारी! यूक्रेन को लात मारकर अमेरिका ने मिलाया रूस से हाथ, गदगद पुतिन ने कर दिया बड़ा ऐलान

ट्रंप ने जेलेंस्की से कर दी गद्दारी! यूक्रेन को लात मारकर अमेरिका ने मिलाया रूस से हाथ, गदगद पुतिन ने कर दिया बड़ा ऐलान

रूस 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में जीत का ऐलान करने वाला है। दरअसल 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन युद्ध की तीसरी वर्षगांठ है। कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेनी सैन्य खुफिया का हवाला देते हुए कहा है कि रूस जीत की घोषणा करने वाला है।

Donald Trump-Vladimir Putin
inkhbar News
  • Last Updated: February 22, 2025 10:22:59 IST

नई दिल्ली। रूस 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में जीत का ऐलान करने वाला है। दरअसल 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन युद्ध की तीसरी वर्षगांठ है। कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेनी सैन्य खुफिया का हवाला देते हुए कहा है कि रूस जीत की घोषणा करने वाला है। डेली एक्सप्रेस के अनुसार मॉस्को अपनी घोषणा को ‘नाटो पर रूसी विजय’ के रूप में भी चिन्हित कर सकता है। इस ख़ुफ़िया दावे से कूटनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

अमेरिका और यूक्रेन में बढ़ा तनाव

बता दें कि इस तरह की बातें ऐसे समय में सामने आ रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच तनाव देखा जा रहा है। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने जेलेंस्की पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी अच्छी बात हुई है। यूक्रेन के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। यूक्रेन के पास वार्ता में कोई बड़ा रोल नहीं है।

कर क्या रहे हैं ट्रंप

ट्रंप इससे पहले जेलेंस्की की आलोचना करते हुए उन्हें बिना चुनाव वाला तानाशाह बता चुके हैं। अब उन्होंने ये तक कह दिया है कि शांति वार्ता में जेलेंस्की की कोई महत्वपूर्ण भागीदारी नहीं है। उनकी उपस्थिति शांति वार्ता को और कठिन बना देगी। यूक्रेन इस वार्ता को और कठिन बना रहा है। इससे और मुश्किलें पैदा होंगी। इसे हम चलने नहीं देंगे। मालूम हो कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच तनाव उस समय और बढ़ गया जब रूसी राजनयिकों के साथ वैश्विक नेताओं के बीच हुई युद्धविराम वार्ता से यूक्रेनी प्रतिनिधियों को बाहर रखा गया।

 

आसमान से आने वाली है बड़ी तबाही, परमाणु बमों से भी ताकतवर चट्टान मुंबई का कर देगा विनाश, मचेगा हाहाकार!

दायरे में रह योगी पागलखाने में फेंक दूंगा…कठमुल्लेपन पर उतरा कांग्रेस का यह नेता, यूपी सीएम को दी हद में रहने की चेतावनी

अब काफिर खोदेंगे औरंगजेब की कब्र, हिंदुओं को तड़पाकर मारने वाले को नहीं मिलेगी भारत की जमीन, मुसलमानों में हड़कंप