Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने निकला निंजा टेक्निक, बंद कर दी सैन्य मदद

युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने निकला निंजा टेक्निक, बंद कर दी सैन्य मदद

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टकराव की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। व्हाइट हाउस में ज़ेलेंस्की के साथ तीखी नोकझोंक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता रोक दी है।

Donald Trump and Zelenskyy on war
inkhbar News
  • Last Updated: March 4, 2025 09:26:13 IST

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ यूएस ओवल हाउस में हुई तीखी बहस के बाद हरकत में आ गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता पूरी तरह से रोक दी है। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि तीन साल से चल रहा युद्ध खत्म हो और वह जेलेंस्की से भी यही उम्मीद करते हैं।

रूस -यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म हो

पांच साल पहले राष्ट्रपति रहते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस द्वारा स्वीकृत यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता रोक दी थी और तत्कालीन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। इसके चलते डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग भी चलाया गया था। वहीं, 2024 के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि सत्ता में आने के बाद वह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म कर देंगे।

क्या रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त होगा

ट्रंप का सैन्य सहायता रोकने का फैसला यूक्रेन के साथ उनके संबंधों के लिहाज से काफी अहम साबित होगा। पिछले कई सालों से अमेरिका यूक्रेन को सैन्य सहायता दे रहा है, जिसके चलते यूक्रेन लगातार युद्ध के मैदान में है।

अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि अमेरिका के सैन्य सहायता रोकने के सख्त फैसले के बाद यूक्रेन पर क्या असर होगा। सवाल यह भी है कि क्या अमेरिका द्वारा सहायता रोकने के बाद युद्ध समाप्त हो जाएगा?

यह भी पढ़ें :-

प्रॉपर्टी टैक्स सेल्फ सर्टिफिकेशन के लिए घर-घर जाएंगी टीम -आयुक्त अशोक गर्ग

“बताओ बजट में क्या चाहिए”…, रेखा गुप्ता ने लोगों से मांगे सुझाव