नई दिल्ली। अवैध अप्रवासियों को लेकर सख्ती दिखा रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर अब कुछ ठंडे पड़ते नजर आ रहे हैं। रविवार को अमेरिका ने अवैध अप्रवासी भारतीयों के चौथे बैच को भारत भेजा। इस दौरान 12 लोग भारत लाए गए। इस बार खास बात यह रही कि इन लोगों को मिलिट्री प्लेन के बजाय सिविलियन प्लेन से भारत लाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो 12 लोग अमेरिका से भारत भेजे गए हैं, वो 3 राज्यों से हैं। इनमें 4 लोग पंजाब के रहने वाले हैं। 3 लोग हरियाणा और 3 लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सभी को उनके राज्यों में भेज दिया गया है।
बता दें कि अब तक 4 बैच में कुल 344 अवैध अप्रवासी भारतीयों को अमेरिका ने वापस भेजा है। रविवार-23 फरवरी से पहले 5 फरवरी, 15 फरवरी और 16 फरवरी को 332 लोगों को भारत भेजा गया था। इन सभी को मिलिट्री विमान से हथकड़ी लगाकर और बेड़ियां पहनाकर भारत भेजा गया था।
बता दें कि अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से निकालने का मुद्दा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव के दौरान काफी जोर-शोर से उठाया था। इसके बाद जब वह दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो उन्होंने अपने चुनावी वादों को पूरा करना शुरू कर दिया। ट्रंप लगातार अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से निकाल रहे हैं।