Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Ukraine-Russia War: यूक्रेनी सैनिकों की बड़ी जीत, रूसी मुख्यालय पर हमला कर मारे 200 पैराट्रूपर्स

Ukraine-Russia War: यूक्रेनी सैनिकों की बड़ी जीत, रूसी मुख्यालय पर हमला कर मारे 200 पैराट्रूपर्स

Ukraine-Russia War: नई दिल्ली। रूस के साथ पिछले 6 महीने से चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेनी सेना को बड़ी जीत मिली है। यूक्रेन ने रूसी मुख्यालय पर हमला करके रूस के 200 हवाई सैनिकों को मार गिराया है। इस हमले की जानकारी यूक्रेन के रीजनल गर्वनर ने दी है। उन्होंने कहा है कि रूस […]

Ukraine-Russia War
inkhbar News
  • Last Updated: August 27, 2022 10:32:20 IST

Ukraine-Russia War:

नई दिल्ली। रूस के साथ पिछले 6 महीने से चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेनी सेना को बड़ी जीत मिली है। यूक्रेन ने रूसी मुख्यालय पर हमला करके रूस के 200 हवाई सैनिकों को मार गिराया है। इस हमले की जानकारी यूक्रेन के रीजनल गर्वनर ने दी है। उन्होंने कहा है कि रूस के एक बेस को गिराने के लिए ये हमला किया गया था।

कमजोर पड़ रही है रूसी सेना

यूक्रेन के लुहान्सक शहर के प्रशासनिक जिले के गर्वनर सेरही हैदाई ने शुक्रवार को एक टेलीग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि यूक्रेनी सैनिकों ने एक होटल में स्थापित रूसी ठिकानो पर सफलतापूर्वक हमला कर किया है। जिसमें रूस के लगभग 200 पैराटूपर्स मारे गए है। उन्होंने आगे कहा कि रूसी सेना इस बेस को 2014 से ही इस्तेमाल कर रही थी। बता दें कि रूसी सेना अब यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में कमजोर पड़ गई है। उसके युद्ध की गति ठप पड़ गई है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने दिया अपडेट

गौरतलब है कि ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक ट्वीट कर यूक्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा है कि डोनबास आक्रामक मिनिमल प्रोग्रेस कर है। यूक्रेन अभी एक बड़े रूसी जवाबी हमले की उम्मीद कर रहा है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशनल रूप से रूस इस वक्त युद्ध सामग्री और वाहनों की कमी से जूझ रहा है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना