Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Russia Ukraine War: यूक्रेन की महिलाओं को संयुक्त राष्ट्र का सलाम, कहा- अपने घर और देश की रक्षा करने में उनकी वीरता सराहनीय

Russia Ukraine War: यूक्रेन की महिलाओं को संयुक्त राष्ट्र का सलाम, कहा- अपने घर और देश की रक्षा करने में उनकी वीरता सराहनीय

Russia Ukraine War: नई दिल्ली, रूसी सेना के तबाही का सामना कर रहा यूक्रेन अपने देश के अस्तित्व की जंग (Russia Ukraine War) लड़ा रहा है. इस जंग में यूक्रेन के नागरिकों का साहस और सहनशीलता की तारीफ आज पूरी दुनिया कर रही है. राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ देश के पुरूष और महिलाएं रूसी सेनाओं […]

Russia Ukraine War
inkhbar News
  • Last Updated: March 9, 2022 14:35:30 IST

Russia Ukraine War:

नई दिल्ली, रूसी सेना के तबाही का सामना कर रहा यूक्रेन अपने देश के अस्तित्व की जंग (Russia Ukraine War) लड़ा रहा है. इस जंग में यूक्रेन के नागरिकों का साहस और सहनशीलता की तारीफ आज पूरी दुनिया कर रही है. राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ देश के पुरूष और महिलाएं रूसी सेनाओं के सामने डटकर अपने देशभक्ति और जज्बे का प्रदर्शन कर रही है.

इसी बीच संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख, आयरलैंड के विदेश मंत्री के साथ संयुक्त राष्ट्र महिला प्रमुख सिमा बाहूस ने यूक्रेन की महिलाओं द्वारा युद्ध की कठिन परिस्थिती में दिखाए जा रहे साहस और सहनशीलता की तारीफ की है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बुलाई गई बैठक

यूक्रेन और पूरे विश्व में युद्धग्रस्त इलाकों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक विशेष बैठक बुलाई गई. इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला कोष की प्रमुख, आयरलैंड के विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत समेत कई विशिष्ट लोगों ने यूक्रेन की महिलाओं के साहस और जज्बे की तारीफ की.

मानवीय संकटो से घिर रहा है यूक्रेन

सुरक्षा परिषद की बैठक में संयुक्त राष्ट्र महिला प्रमुख सिमा बाहूस ने कहा कि रूसी हमले की वजह से यूक्रेन में मानवीय संकट बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है. बाहुस ने कहा कि यूक्रेन से भागकर दूसरे देशों में शरण ले रहे देशों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल है. इसी वजह से आज यूक्रेन में मानवीय मदद की आवश्यकता काफी बढ़ रही है।

 

यह भी पढ़ें:

Shane Warne Death: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन

Russia Ukraine War Tenth Day Update: यूक्रेन के मारियुपोल व वोल्नोवाखा सिटी में संघर्षविराम, लोगों को बाहर निक्रलने का मौका