Israel Iran War: जिस बात का ईरान को डर था वो अब हो चुका जी हां दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका की आधिकारिक एंट्री ईरान और इजरायल जंग में हो चुकी है। खुद अमेरिका के राष्ट्रपति ने इसकी पुष्टि की है। अमेरिका की एंट्री 3 परमाणु ठिकानों पर हमले के साथ हुई। जी हां बता दें कि देर रात अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर बम बरसाए। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर ट्रंप ने कहा कि फोर्डो खत्म हो गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पलेटफॉर्म पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सभी अमेरिकी विमान ईरान के एयरस्पेस से निकल चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि बमों का पूरा पेलोड फोर्डो पर गिराया गया। सभी विमान सुरक्षित घर की ओर जा रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई, दुनिया में कोई दूसरी सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है।
अमेरिका युद्ध की शुरुआत से ही ईरान पर हमले की चेतावनी दे रहा था। इसके साथ ही वह इजरायल का खुलकर समर्थन कर रहा था। हाल ही में ट्रंप ने साफ कर दिया था कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। हम जल्द ही तय करेंगे कि आगे क्या करना है। इस हमले से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका ने अपने बी-2 बॉम्बर्स को गुआम भेजा था। इस फैसले के बाद माना जा रहा था कि ईरान इजरायल युद्ध कभी भी भयानक रूप ले सकता है।
US President Donald Trump posts, “We have completed our very successful attack on the three Nuclear sites in Iran, including Fordow, Natanz, and Esfahan. All planes are now outside of Iran air space. A full payload of BOMBS was dropped on the primary site, Fordow. All planes are… pic.twitter.com/pNKQMt95U6
— ANI (@ANI) June 21, 2025
अमेरिकी हमले से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका ने अपने स्टील्थ B-2 बॉम्बर्स विमान भेजे थे। इस फैसले के बाद माना जा रहा था कि अमेरिका इस युद्ध में उतर सकता है और ठीक वैसा ही हुआ। महज कुछ घंटों में अमेरिका ने ईरान के 3 परमाणु ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया है। B-2 बॉम्बर्स विमान ही एकमात्र ऐसे विमान हैं जो बंकर बस्टर बम गिराने में सक्षम हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका ने इसी B-2 बॉम्बर्स विमान से फोर्डो को नष्ट किया है।
ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि ट्रंप इस संबोधन में युद्ध को लेकर कोई बड़ा बयान दे सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे होगा।