Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • US: राम मंदिर उद्घाटन से पहले न्यूयॉर्क में माता की चौकी का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में हिस्सा लेते दिखे मेयर एरिक एडम

US: राम मंदिर उद्घाटन से पहले न्यूयॉर्क में माता की चौकी का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में हिस्सा लेते दिखे मेयर एरिक एडम

नई दिल्लीः अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए जोर शोर से तैयारी चल रहीं हैं । 22 जनवरी को रामलला विराजमान होने वाले है। केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोग बहुत उत्सुक है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में माता की चौकी […]

Mayor Eric Adam
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2024 12:56:20 IST

नई दिल्लीः अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए जोर शोर से तैयारी चल रहीं हैं । 22 जनवरी को रामलला विराजमान होने वाले है। केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोग बहुत उत्सुक है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम और अंतरराष्ट्रीय मामलों के डिप्टी कमिश्नर दिलीप चौहान ने भी शिरकत की।

मेयर एरिक एडम ने दी प्रतिक्रिया

राम मंदिर के उद्घाटन पर चर्चा करते हुए मेयर एरिक एडम ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने मीडिया को बताया, अगर हम न्यूयॉर्क के हिंदू समुदाय की बात करें तो यह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह उन्हें जश्न मनाने और अपनी आध्यात्मिकता को ऊपर उठाने का मौका देता है। जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी होगा। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जायेगा।

समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र ने कहा

राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जानकारी दी कि अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला 21 जनवरी को नए मंदिर में पहुंच जाएंगे। इस दिन श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं मिल पाएगा। इसकी जानकारी ट्रस्ट की ओर से भक्तों को दी जाएगी। अचल मूर्ति को सोने के सिंहासन पर कमल के आसन पर प्रतिष्ठित किया जाएगा। इसके ठीक सामने सोने के सिंहासन पर विराजमान रामलला चारों भाइयों के साथ विराजित रहेंगे। रोजाना दोनों मूर्तियों की पूजा होगी। रामलला पंचकोसी परिक्रमा करेंगे। प्रमुख मंदिरों के दर्शन भी करेंगे। विभिन्न नदियों के जल से स्नान होगा। यह स्नान सरयू तट पर होगा या फिर मंदिर में, यह अभी यह नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- http://Lok Sabha Election 2024: आज दिल्ली में कांग्रेस और AAP की बैठक, सीटों के बंटवारे पर होगी चर्चा