Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • मनमोहन सिंह के निधन पर पुतिन ने जताया दुःख, जानें रूसी राष्ट्रपति ने शोक संदेश में क्या कहा

मनमोहन सिंह के निधन पर पुतिन ने जताया दुःख, जानें रूसी राष्ट्रपति ने शोक संदेश में क्या कहा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक संदेश भेजा है। उन्होंने मनमोहन सिंह को भारत-रूस संबंधों का समर्थक बताया और उनके निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की...

Manmohan Singh
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2024 21:38:46 IST

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए शोक संदेश में अपनी संवेदना प्रकट की है। मनमोहन सिंह का निधन 92 वर्ष की आयु में नई दिल्ली स्थित एम्स में हुआ। अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत-रूस संबंधों को काफी महत्व दिया था और कई बार पुतिन के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलनों में भाग लिया था।

पुतिन ने मनमोहन सिंह के योगदान को सराहा

पुतिन ने मनमोहन सिंह के बारे में कहा कि वे एक उत्कृष्ट राजनेता थे और भारत के आर्थिक विकास और वैश्विक मंच पर इसके हितों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारत और रूस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को एक विशेष स्तर तक पहुंचाया।

पुतिन ने संवेदना व्यक्त की

पुतिन ने अपने शोक संदेश में कहा कि उन्हें मनमोहन सिंह के साथ कई बार बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, “हम उनकी यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे। मैं उनके परिवार, दोस्तों और भारत के सभी नागरिकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और समर्थन व्यक्त करता हूं।

मनमोहन सिंह के भारत-रूस संबंधों में योगदान

मनमोहन सिंह, जो 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे, अपने कार्यकाल में भारत-रूस संबंधों को अहमियत दी और रूस का 9 बार दौरा किया। 2013 में, उन्हें मॉस्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (MGIMO) द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी गई थी।

Read Also: जर्मनी में संसद हुई भंग, चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने खोया विश्वास मत, 23 फरवरी को चुनाव