Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • वर्जिन मैरी का हुआ चीर हरण, अफगान युवक ने की ऐसी दरिंदगी, श्रद्धालुओं ने बंद की आंखे

वर्जिन मैरी का हुआ चीर हरण, अफगान युवक ने की ऐसी दरिंदगी, श्रद्धालुओं ने बंद की आंखे

स्विट्जरलैंड के एक चर्च में घुसकर एक अफगान नागरिक ने हंगामा मचा दिया है। 17 साल के एक अफगान शरणार्थी ने स्विट्जरलैंड के एक चर्च में घुसकर वर्जिन मैरी की मूर्ति को तोड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

Virgin Mary statue
inkhbar News
  • Last Updated: November 19, 2024 22:40:15 IST

नई दिल्ली : महाभारत में द्रौपदी का चीरहरण कौरव द्वारा किया गया था। ऐसा ही एक घटना भारत से नहीं बाकी स्विट्जरलैंड से आई । यहां एक अफगान नागरिक ने क्रिसमस से पहले ईसाई धर्म को शर्मिंदा कार दिया है ।

वर्जिन मैरी की मूर्ति पर प्रहार

क्रिसमस से पहले स्विट्जरलैंड में एक अफगानी नागरिक ने चर्च में घुसकर घिनौने काम को अंजाम दिया है. 17 साल के अफगानी शरणार्थी ने चर्च के अंदर घुसकर वर्जिन मैरी की मूर्ति पर हमला करके ईसाई धर्म को धूमिल करने का प्रयास किया. इस घटना ने ईसाई धर्म के लोगों को जोरदार धक्का दिया है. चर्च में घुसकर अफगानी नागरिक ने बार-बार वर्जिन मैरी की मूर्ति पर प्रहार किया.

निर्वस्त्र किया वर्जिन मैरी को ..

अफगान नागरिक ने मैरी की मूर्ति के कपड़े पूरी तरह फाड़ दिए। वीडियो में आप देख सकेंगे कि उसने वर्जिन मैरी का मुकुट अपने सिर पर रखा और नीचे उतरता हुआ दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह किस तरह हमला कर रहा है।

अफगान नागरिक हुआ गिरफ्तार

चर्च में मौजूद पादरियों ने लड़के को रोका और उसके हमले को रोका और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद पुलिस ने 17 वर्षीय अफगान नागरिक को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसे मनोरोग अस्पताल में भर्ती कराया। रिपोर्ट के अनुसार मैरी की यह मूर्ति लिंडन की लकड़ी में उकेरी गई 15वीं सदी की गोथिक छवि है। अफगान लड़के के हमले में मूर्ति को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।

हमले की क्या वजह ?

घटना के बाद पादरियों और पुलिस ने मूर्ति पर हमला करने वाले 17 वर्षीय अफगान नागरिक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बाद में चर्च की वेबसाइट पर इस घटना का जिक्र किया गया लेकिन हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इसमें घटना को “भ्रमित व्यक्ति” के कारण बताया गया। वेबसाइट पर पादरियों ने लिखा कि हमें इस घटना पर गहरा अफसोस है और हम उन कई लोगों के बारे में सोच रहे हैं जिनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें :-

झारखंड चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री! रांची और कराची के नाम पर मांगा वोट