Indonesia mount Lewotobi Laki-Laki Volcano:इंडोनेशिया के माउंट लेवोटोबी लाकी में भीषण ज्वालामुखी विस्फोट हुआ। इससे राख और धुएं का ऐसा गुबार उठा कि आसमान में 10 किलोमीटर तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इस ज्वालामुखी में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। इसके बाद रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। इस धुएं के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। ज्वालामुखी से उठ रहे धुएं का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे 150 किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है।
ज्वालामुखी विस्फोट के बाद कई लोगों को गांवों से निकाला गया है और कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इनमें बाली से आने-जाने वाली उड़ानें भी शामिल हैं। रेड अलर्ट जारी ज्वालामुखी विस्फोट के बाद प्रशासन की ओर से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। ज्वालामुखी के आसपास के 8 किलोमीटर तक के इलाके को खतरनाक बताया जा रहा है। राख से छोटे-छोटे पत्थर गिर रहे हैं, इसके अलावा गांवों में मलबा भी गिरा है। नूरबेलन गांव में हालात इतने खराब हैं कि कई लोगों को राहत शिविर में शरण लेनी पड़ रही है।
माउंट लेवोटोबी लाकी इंडोनेशिया के फ्लोरेस तिमुर जिले में है। यह माउंट लेवोटोबी के पेरूम्पुआन से जुड़ा हुआ है। यह ज्वालामुखी कई बार फट चुका है। नवंबर में भी यह फटा था जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई थी। इसके बाद मार्च में यह फिर सक्रिय हो गया।
BREAKING: Mount Lewotobi Laki-laki in Indonesia has erupted 🌋
“There was an eruption of Mount Lewotobi Laki-laki on Tuesday, June 17, 2025, at 17:35 WITA with an observed ash column height of ± 10,000 m above the peak (± 11,584 m above sea level),” said the Volcano Observation… pic.twitter.com/lpWZnHQwk1
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) June 17, 2025
ज्वालामुखी विस्फोट के कारण फ्रैसिसकस जेवियर सेडा एयरपोर्ट बंद रहा। इसके कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। वर्जिन ऑस्ट्रेलिया, जेटस्टार और जुनेयाओ एयरलाइंस की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बाली के आई गुश्ती नुग्रहा राय अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 37 उड़ानें रद्द की गईं